{"_id":"fc17351c-b961-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"wrost-fights-between-two-team-in-ipl-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में दो टीमों के बीच जारी है अनचाही जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में दो टीमों के बीच जारी है अनचाही जंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 अपने मुकाम की ओर पहुंच रहा है और अंक तालिका में शामिल चोटी की टीमों के बीच प्ले ऑफ में पहुंचने की जोर-अजमाइश तेज हो गई है।
विज्ञापन
लेकिन 9 टीमों के इस टूर्नामेंट में 2 ऐसी टीमें भी हैं जिनके बीच एक ऐसी अनोखी जंग हो रही है जिसे शायद वह शामिल होना भी पसंद न करें।
एक ओर जहां 7 टीमों ने टूर्नामेंट में कम से कम 5 मुकाबले जीतकर अपनी चुनौती बरकरार रखी है। वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वारियर्स के बीच अंक तालिका में सबसे नीचे रहने जाने से बचने की जंग हो रही है। इस सत्र में ये दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दिल्ली आठवें और पुणे नौंवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में दिल्ली को लगातार 6 हार के बाद पहली जीत नसीब हुई लेकिन महेला जयवर्धने की अगुवाई वाली टीम इस जीत को आगे ले जा पाने में कामयाब नहीं रही और अब तक खेले 12 मैचों से उसे 9 में हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पुणे वारियर्स की भी यही स्थिति रही। हालांकि शुरुआत में दो हार के बाद उसने पहली जीत का स्वाद चख लिया था। लेकिन बाद में वारियर्स के खिलाड़ियों का स्तर भी गिरता गया और 13 मैचों में 11 में हार मिली। आईपीएल के किसी भी सत्र में 10 या 10 से ज्यादा हार का सामना करने वाली पुणे पहली टीम भी बन गई।
इस सत्र में दोनों टीमों के बीच हुई जंग में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे पर बाजी मार ली थी। इत्तेफाक से इन दोनों टीमों के बीच दूसरा व अंतिम मुकाबला 19 मई को होगा जो टूर्नामेंट में लीग मैच का आखिरी दिन भी होगा।
दोनों टीमों प्ले ऑफ की होड़ से बाहर भी हो चुकी हैं। दिल्ली को 4 जबकि पुणे को 3 मैच खेलने हैं और ऐसे सबसे नीचे कौन सी टीम आती है इस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।