फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Controversy Gujrat Giants Deandra Dottin Fit Or Unfit cricketer shares social media post

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में विवाद, गुजरात जाएंट्स ने अपनी खिलाड़ी को बताया था अनफिट, अब सामने आई सच्चाई!

Sat, 04 Mar 2023 08:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

डॉटिन ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था। गुजरात ने उनके लिए पहली बोली लगाई थी। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक बार बोली लगाई थी। उसके बाद गुजरात ने दिल्ली को हराते हुए डॉटिन को खरीद लिया।

विज्ञापन
WPL 2023 Controversy Gujrat Giants Deandra Dottin Fit Or Unfit cricketer shares social media post
डिएंड्रा डॉटिन - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहले मैच से कुछ ही घंटे पहले एक बड़ा विवाद सामने आया। गुजरात जाएंट्स ने वेस्टइंडीज की दिग्गज खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन को अनफिट होने के कारण टीम से बाहर कर लिया। उसने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर किम गर्थ को टीम में शामिल किया। हालांकि, डॉटिन ने सोशल मीडिया पर यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया कि वह फिट और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर 'गेट वेल सून' संदेश के जवाब में डॉटिन ने लिखा, "क्या मैं पूछ सकती हूं कि किस चीज से जल्दी ठीक होना है?" इसके बाद डॉटिन ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ''वास्तव में मैं सभी मैसेज की सराहना करती हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि मैं किसी भी चीज से ठीक नहीं हो रही हूं।'' डॉटिन को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख रुपये था डॉटिन का बेस प्राइस
डॉटिन ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था। गुजरात ने उनके लिए पहली बोली लगाई थी। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक बार बोली लगाई थी। उसके बाद गुजरात ने दिल्ली को हराते हुए डॉटिन को खरीद लिया। गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ को उनके स्थान पर चुना है। इस टीम की कप्तान बेथ मूनी और कोच रेचेल हेन्स हैं। दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई हैं। मिताली राज टीम की मेंटर हैं।

Dottin insta

विज्ञापन

डॉटिन का करियर
महिला क्रिकेट की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक डॉटिन की प्रतिष्ठा को देखते हुए यह विवाद गुजरात जाएंट्स के लिए ठीक नहीं है। यह देखना होगा कि इस विवाद का आगामी टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर क्या असर पड़ेगा। 31 साल के डॉटिन के करियर को देखें तो उन्होंने 143 वनडे मैचों में 30.54 की औसत से 3727 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। 127 टी20 मैचों में उन्होंने 25.68 की औसत से 2697 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed