{"_id":"59b675a34f1c1bf37f8b5f23","slug":"world-xi-vs-pakistan-faf-du-plessis-says-our-visit-is-more-than-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सिर्फ क्रिकेट खेलने नहीं आए हैं हमः फॉफ डुप्लेसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में सिर्फ क्रिकेट खेलने नहीं आए हैं हमः फॉफ डुप्लेसी
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
फॉफ डुप्लेसी और एंडी फ्लावर
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और विश्व एकादश के बीच बुधवार को खेले जाने वाले मैच से पहले विश्व एकादश के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने कहा है कि यहां हम सिर्फ किक्रेट सीरीज खेलने नहीं आए हैं। यह छोटा-सा दौरा हमारे लिए क्रिकेट से बढ़कर है। हम बेहद खुश हैं कि बहुत लंबे समय बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को अपने घर में इंटरनेशनल क्रिकेट देखने को मिलेगा।
भारी सुरक्षा घेरे में रखकर पहुंचाया गया होटल
विश्व एकादश की टीम सोमवार को दुबई से लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंची। यहां इनका स्वागत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ नजम सेठी ने किया। खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से होटल तक बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में होटल तक पहुंचाया गया।
छह स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगी टीम
विश्व एकादश की पूरी टीम को बेहद ही कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, टीम की सुरक्षा के लिए स्पेशल छह स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। टीम जिस रास्ते से गुजरेगी उस रास्तों पर भारी संख्या में पुलिस कमांडर और पैरामिल्ट्री रेंजर्स खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुआ था आतंकी हमला
मार्च 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद से आईसीसी ने पाकिस्तान में अपने किसी भी ऑफिशियलस को भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद मई 2015 में जिंबाब्वे पाकिस्तान के खिलाफ लौहार में सीरीज खेलकर गई है।
पीसीबी के लिए गेम चेंजर साबित होगी सीरीज
पाकिस्तान में इंटरनेशल क्रिकेट की वापसी के लिए पीसीबी के लिए यह एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस छोटी-सी सीरीज के आयोजन को लेकर आईसीसी के सुरक्षा अधिकारी भी अपनी हरी झंडी दिखा चुके हैं।