भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शानदार शुरूआत की। भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 257 रनों से हारकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम 120 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल में कौन सी टीम कहां पहुंची?
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : social media
बात दें कि नियमों के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। इस हिसाब से टीम इंडिया ने विंडीज के खिलाफ दो मैचों में जीत दर्ज की है। इसलिए भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 120 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर काबिज है।
3 of 7
श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया। ये सभी टीमें अपना एक-एक मैच जीत चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका के 60 प्वाइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने तीन- तीन मैच खेले हैं, जहां दोनों टीमों के अब 32 प्वाइंट हैं।
4 of 7
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने एक सीरीज खेली। दो मैचों की सीरीज में टीम को एक जीत और एक हार मिली। टीम के 60 प्वाइंट हैं। तीसरे नंबर पर श्रीलंका है। श्रीलंकाई टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली, जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। इस टीम के भी 60 प्वाइंट्स हैं।
5 of 7
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है। कंगारू टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं इसमें टीम को एक में जीत, एक में हार और एक मैच ड्रॉ हुआ है। टीम के कुल 32 प्वाइंट्स हैं। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड है। उसने तीन मैच खेले हैं। इसमें टीम को एक में जीत, एक में हार और एक मैच ड्रॉ हुआ है। टीम के कुल 32 प्वाइंट्स हैं।