फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के वक्त हसीन जहां ने छिपाए थे दो बड़े राज, अब तक पछता रहे मोहम्मद शमी!

Tue, 03 Sep 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Sep 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Know Mohammed Shami and Her Wife Hasin Jahan Full Story Before Marriage
mohammed shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले डेढ़ साल से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पत्नी हसीन जहां द्वारा मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।



Know Mohammed Shami and Her Wife Hasin Jahan Full Story Before Marriage
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही कोर्ट ने शमी को 15 दिन भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। शमी के साथ-साथ उनके भाई हसीब अहमद के खिलाफ भी कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मतलब दोनों भाईयों को अदालत के सामने पेश होना होगा। इसके लिए शमी के पास 15 दिन का वक्त है। फिलहाल शमी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं।



 

Know Mohammed Shami and Her Wife Hasin Jahan Full Story Before Marriage
hasin jahan - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले हसीन ने पति शमी पर कई संगीन आरोप मढ़ते हुए कहा था कि शमी उन्हें घर खर्च का पैसा नहीं देते और उनका किसी और महिला से रोमांस चल रहा है। इस वजह से शमी उनसे तलाक लेना चाहते हैं। शमी ने भी उनके आरोपों को ना केवल गलत बताया बल्कि ये भी कहा कि दरअसल हसीन ने उन्हें धोखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Mohammed Shami and Her Wife Hasin Jahan Full Story Before Marriage
hasin jahan and mohammed shami

गौरतलब है कि हसीन जहां और शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। हसीन एक मॉडल थीं। फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की।

विज्ञापन
Know Mohammed Shami and Her Wife Hasin Jahan Full Story Before Marriage
mohammed shami - फोटो : file photo

शमी के मुताबिक उन्हें बहुत बाद में पता चला कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन है। वो पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। तब मीडिया हसीन जहां के पूर्व पति के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा, हमारी शादी 2002 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं। साल 2010 में तलाक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed