फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Test Championship final: भारत के खिलाफ उन दो ओवर्स ने किया ऑस्ट्रेलिया को बाहर!

Tue, 09 Mar 2021 01:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Mar 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
World Test Championship final: Slow over rate cost Australia a place in the decider
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर - फोटो : social media

इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से रौंदने के बाद ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना पाया। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल पहुंच चुका था। दूसरे स्थान के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन दावेदार थे। अगर ऑस्ट्रेलिया पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना नहीं लगा होता तो न्यूजीलैंड की जगह वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाता।

World Test Championship final: Slow over rate cost Australia a place in the decider
बॉक्सिंग-डे टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @cricketAus

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ओवर गति बरकरार नहीं रख पाना उनकी टीम की वास्तव में लापरवाही है, जिसके कारण वह आखिर में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में तय समय से दो ओवर कम करने के कारण चार डब्ल्यूटीसी अंक गंवाने पड़े थे।

World Test Championship final: Slow over rate cost Australia a place in the decider
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : twitter@ICC

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी तालिका में ऑस्ट्रेलिया से केवल 0.3 प्रतिशत अंक आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के कारण टेस्ट श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा नहीं किया, जिससे उसकी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की संभावनाएं क्षीण पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Test Championship final: Slow over rate cost Australia a place in the decider
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media

लैंगर ने एसईएन रेडियो नेटवर्क से कहा, ‘हमारे मैनेजर गेविन डोवे तब टीम के साथ नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए चले गये थे। हमें मैच के बाद अहसास हुआ कि हमारी ओवर गति धीमी हो गई थी। अब यह हमारी तरफ से वास्तव में लापरवाही थी।’

विज्ञापन
World Test Championship final: Slow over rate cost Australia a place in the decider
जस्टिन लैंगर

लैंगर ने कहा, ‘मुझे याद है कि बाद में हम टीम रूम में थे और मैंने पेनी (कप्तान टिम पेन) और अपने विश्लेषक डेने हिल्स से इस बारे में बात की। मैं इसको लेकर नाराज था और मुझे लग रहा था कि इससे हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका गंवा सकते हैं। मैंने बाद में खिलाड़ियों से कहा कि ये दो ओवर हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए महंगे पड़ सकते हैं इसलिए हमें इस क्षेत्र में बेहतर करना होगा तथा सिडनी और ब्रिस्बेन में ऐसा नहीं होना चाहिए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed