फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन-सहवाग आज शाम फिर मचाएंगे धमाल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Tue, 09 Mar 2021 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar virender sehwag will back in action in Road Safety World Series 2021 India Legends vs England Legends live score
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर @virendersehwag

विश्व क्रिकेट की सर्वकालिक सफलतम ओपनिंग जोड़ी की सूची सचिन-सहवाग के बिना अधूरी है। भारत के ये दो पूर्व बल्लेबाज जब साथ में मैदान पर उतरते थे तो गेंदबाज थर्रा उठते थे। बीते दिनों रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में उन्होंने इसका एक नमूना भी दिखाया था। दोनों को देखकर एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने संन्यास ले लिया है या फिट नहीं हैं।

sachin tendulkar virender sehwag will back in action in Road Safety World Series 2021 India Legends vs England Legends live score
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान सचिन - फोटो : ट्विटर

आज रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में शाम 7 बजे से इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टक्कर होगी। इस साल दोनों ही टीम एक-एक मैच खेल चुकीं हैं। दोनों ने ही बांग्लादेश को हराया। इंडिया लीजेंड्स ने 10 विकेट तो इंग्लैंड लीजेंड्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इंडिया लीजेंड्स ने 11वें ओवर में ही 114 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीता था।

sachin tendulkar virender sehwag will back in action in Road Safety World Series 2021 India Legends vs England Legends live score
वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

5 मार्च को खेले गए पहले मैच में वीरेंद्र सहवाग का तूफान आया था। 10 चौके और पांच छक्के से उन्होंने 35 गेंदों में 80 रन पीट दिए। सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी है। सचिन ने भी 26 गेंदों में 33 रन बनाए, उनके लगाए पांच चौके से रायपुरवासी झूम उठे। दोनों ने पावरप्ले में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar virender sehwag will back in action in Road Safety World Series 2021 India Legends vs England Legends live score
इंडिया लीजेंड्स की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का लाइव टेलीकास्ट कलर्स सिनेप्लेक्स और रिश्ते सिनेप्लेक्स पर हो रहा है। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप वूट और जियो एप्प पर भी देख सकते हैं। सचिन, सहवाग के अलावा इंडिया लीजेंड्स की टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, आर विनय कुमार, नमन ओझा सरीखे धुरंधर भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

विज्ञापन
sachin tendulkar virender sehwag will back in action in Road Safety World Series 2021 India Legends vs England Legends live score
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, सचिन और लारा - फोटो : सोशल मीडिया

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत पिछले साल पुणे में 11 मार्च से हुई थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लग गया। ऐसे में महज चार मैच खेलने के बाद इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। अब उसी सीरीज को दोबारा शुरू किया जा रहा है। सारे मैच रायपुर में ही हो रहे हैं। पिछली बार इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमों ने भाग लिया था, लेकिन इस दफे टीमों की संख्या छह हो गई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगी, उसकी जगह श्रीलंका लीजेंड्स को शामिल किया गया है। साथ ही इंग्लैंड लीजेंड्स टीम टूर्नामेंट की एक अन्य नई टीम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed