फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC WTC 2025-27 Full Schedule: India Matches, Team with Tours to South Africa, Australia, and England

WTC 2025-27 Schedule: शुभमन की टीम के सामने तीन विदेशी दौरे, द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का रास्ता कठिन

Tue, 17 Jun 2025 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jun 2025 12:00 PM IST
सार

WTC 2025 to 2027 Schedule : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को भी इस बार कठिन चुनौतियां मिली हैं और उनके लिए स्थिर बने रहना बड़ी चुनौती होगी। वहीं, पाकिस्तान को एक बार फिर आसान विदेशी दौरे मिले हैं, लेकिन पहले भी ऐसा हुआ है और टीम फिसड्डी ही रही।

विज्ञापन
ICC WTC 2025-27 Full Schedule: India Matches, Team with Tours to South Africa, Australia, and England
शुभमन गिल, तेम्बा बावुमा, कमिंस, स्टोक्स और विलियम्सन - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के समापन के साथ ही अब नए चक्र को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं। इस चक्र को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने नाम किया। तेम्बा बावुमा की टीम ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अब नए चक्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत 17 जून से हो जाएगी, जब श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भिड़ेंगी। वहीं, टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगी। यह डबल्यूटीसी का चौथा संस्करण होगा। इस दौरान अगले दो साल में नौ टीमों के बीच कुल 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।  इस चक्र में कई टीमें बदलाव के दौर से गुजरेंगी और एक नई शुरुआत करना चाहेगी।
विज्ञापन

 

ICC WTC 2025-27 Full Schedule: India Matches, Team with Tours to South Africa, Australia, and England
रोहित-विराट-शमी-अश्विन - फोटो : ANI
बदलाव के दौर से गुजर रही कई टीमें
इसमें टीम इंडिया भी शामिल है, जो नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इस चक्र में उतरेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद से भारतीय टीम बदलाव के दौर में है। वहीं, इंग्लैंड की टीम के लिए भी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के बिना सफर आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को भी इस बार कठिन चुनौतियां मिली हैं और उनके लिए स्थिर बने रहना बड़ी चुनौती होगी। वहीं, पाकिस्तान को एक बार फिर आसान विदेशी दौरे मिले हैं, लेकिन उनके लिए इससे पार पाना बड़ी चुनौती होगी। पाकिस्तान की टीम 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में आखिरी यानी नौवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC WTC 2025-27 Full Schedule: India Matches, Team with Tours to South Africa, Australia, and England
तेम्बा बावुमा और कमिंस - फोटो : ICC
कौन सी टीम सबसे ज्यादा टेस्ट खेलेगी?
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम 21 मैच खेलेगी। इसके बाद 18 मैचों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड को 16 और दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज को 14-14 टेस्ट खेलने हैं। पाकिस्तान की टीम 13 और श्रीलंका-बांग्लादेश को 12-12 टेस्ट खेलने हैं। 2025-27 चक्र में प्रतिस्पर्धा करने वाले नौ देशों के बीच खेली जाने वाली 27 टेस्ट सीरीज में से 17 सीरीज में केवल दो मैच होंगे, जबकि तीन मैचों की छह सीरीज होंगी।

श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत और इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम इस चक्र में अपने अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। इसकी शुरुआत 25 जून से होने जा रही है। वहीं, चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने 2025-27 डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ अक्तूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। कम टेस्ट मैच होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के दो टेस्ट सीरीज के बीच काफी गैप है।

NED vs NEP T20: रोमांच की सारी हदें हुईं पार! नीदरलैंड-नेपाल के बीच तीन सुपरओवर में आया फैसला, बना नया रिकॉर्ड
विज्ञापन

ICC WTC 2025-27 Full Schedule: India Matches, Team with Tours to South Africa, Australia, and England
गिल और गंभीर - फोटो : ANI
इंग्लैंड के बाद भारत का किससे सामना?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट दो अक्तूबर से और दूसरा टेस्ट 10 अक्तूबर से खेला जाएगा। फिर भारतीय टीम घर पर ही दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इसका पहला मुकाबला 14 नवंबर से और दूसरा मकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा।

Test Cricket: अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, इस नियम को कब से करेगा लागू ICC? भारत समेत तीन टीमें रहेंगी अपवाद

ICC WTC 2025-27 Full Schedule: India Matches, Team with Tours to South Africa, Australia, and England
भारत इंग्लैंड सीरीज - फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed