फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ready for 4-day Tests in 2027-29 WTC cycle; India, Australia, England to still play 5-day matches: Report

Test Cricket: अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, इस नियम को कब से लागू करेगा ICC? भारत समेत तीन टीमें रहेंगी अपवाद

Tue, 17 Jun 2025 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jun 2025 11:17 AM IST
सार

'द गार्जियन' अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल में चर्चा के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 2027-29 डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए चार दिवसीय टेस्ट के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।'

विज्ञापन
ICC ready for 4-day Tests in 2027-29 WTC cycle; India, Australia, England to still play 5-day matches: Report
गिल, कमिंस और स्टोक्स - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आने के बाद से टेस्ट क्रिकेट का रोमांच दोगुना हो गया है। अब टीमों के बीच जीत को लेकर रोमांचक जंग देखने को मिलती है। हालांकि, इसे और रोचक बनाने के लिए आईसीसी प्लेइंग कंडीशन में बदलाव करने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2027-29 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में छोटे देशों के लिए चार दिवसीय टेस्ट मैचों को मंजूरी देने के लिए तैयार है, लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें इसमें अपवाद रहेंगी। ये तीनों देश एक दूसरे के खिलाफ पारंपरिक पांच दिवसीय मैच खेलेंगे। मैचों की संख्या एक दिन कम करने का कदम एक महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। आईसीसी का मानना है कि इससे छोटे देशों को ज्यादा से ज्यादा टेस्ट और लंबी सीरीज खेलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जय शाह ने चार दिवसीय टेस्ट का समर्थन किया
'द गार्जियन' अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल में चर्चा के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 2027-29 डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए चार दिवसीय टेस्ट के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। इसकी चर्चा फाइनल के दौरान इसलिए हुई ताकि समय से इस नियम को मंजूरी मिल सके और इसके लिए नियम बनाएं जा सकें।

इसमें कहा गया है, 'इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत को तब भी एशेज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए पांच दिवसीय मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की अनुमति होगी। एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी की शुरुआत शुक्रवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के साथ होगी।' भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है।

WTC 2025-27 Schedule: शुभमन की टीम के सामने तीन विदेशी दौरे, द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का रास्ता कठिन
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में पहली बार चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी मिली थी
आईसीसी ने पहली बार 2017 में द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी दी थी। इंग्लैंड ने 2019 और 2023 में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट के बाद पिछले महीने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के साथ चार दिवसीय मैच खेला था। रिपोर्ट के मुताबिक, 'कई छोटे देश समय और लागत के कारण टेस्ट मैचों की मेजबानी करने से कतराते हैं, लेकिन चार दिवसीय क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाने से तीन टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज तीन सप्ताह से भी कम समय में खेली जा सकेगी।'
विज्ञापन

एक दिन में 90 ओवर की जगह फेंके जाएंगे 98 ओवर
रिपोर्ट में कहा गया है, 'चार दिवसीय टेस्ट मैचों में समय की बर्बादी को कम करने के लिए एक दिन के अंदर खेल के समय को बढ़ाकर प्रतिदिन न्यूनतम 98 ओवर कर दिया जाएगा। मौजूदा पांच दिवसीय टेस्ट में एक दिन में अधिकतम 90 ओवर गेंदबाजी होती है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में विश्व चैंपियन बनने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के नीरस कार्यक्रम ने इस मुद्दे को और उजागर किया और इसके बाद बदलाव की जरूरत महसूस की गई।'

NED vs NEP T20: रोमांच की सारी हदें हुईं पार! नीदरलैंड-नेपाल के बीच तीन सुपरओवर में आया फैसला, बना नया रिकॉर्ड

मौजूदा चक्र पांच दिन के खेल पर आधारित होगा
हालांकि, 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पांच दिवसीय मैचों के मौजूदा प्रारूप के तहत जारी रहेगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी। 2025-27 चक्र में प्रतिस्पर्धा करने वाले नौ देशों के बीच खेली जाने वाली 27 टेस्ट सीरीज में से 17 सीरीज में केवल दो मैच होंगे, जबकि तीन मैचों की छह सीरीज होंगी। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत सभी एक-दूसरे के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed