फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NED vs NEP Superover: Result between Netherlands and Nepal T20 Match came in three super overs, new record

NED vs NEP T20: रोमांच का फुल डोज! नीदरलैंड और नेपाल के बीच तीन सुपरओवर में आया मैच का फैसला, बना नया रिकॉर्ड

Tue, 17 Jun 2025 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jun 2025 11:51 AM IST
सार

नेपाल के खिलाफ टी20 मैच में नीदरलैंड ने तीसरे सुपरओवर में जीत हासिल की। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम भी इतने ही रन बना पाई। फिर क्या हुआ...इस खबर में पढ़े...

विज्ञापन
NED vs NEP Superover: Result between Netherlands and Nepal T20 Match came in three super overs, new record
नीदरलैंड और नेपाल - फोटो : Twitter @CricketNetherlands

विस्तार

नीदरलैंड ने ग्लास्गो में टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के मैच में नेपाल को तीसरे सुपर ओवर में हरा कर नया रिकॉर्ड बनाया। टी20 या लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी मैच का परिणाम तीसरे सुपर ओवर में निकला। इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। फैंस दांतों तले अंगुली दबाते हुए मैच देखते रहे। मेजबान स्कॉटलैंड इस टी20 त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के नंदन यादव ने इस तरह पलटा मैच
सोमवार की रात को खेले गए इस मैच में तीसरे सुपर ओवर में माइकल लेविट ने छक्का लगाकर आखिर में नीदरलैंड को जीत दिलाई। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। एक समय उसकी जीत सुनिश्चित लग रही थी क्योंकि नेपाल को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। नेपाल के निचले क्रम के बल्लेबाज नंदन यादव ने हालांकि अंतिम ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया जिससे नेपाल आठ विकेट पर 152 रन बनाकर स्कोर बराबर करने में सफल रहा।

पहला और दूसरा सुपरओवर हुआ टाई
कुशाल भुर्टेल ने 18 रन बनाकर नेपाल को पहले सुपर ओवर में 19 रन तक पहुंचाया, लेकिन नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉव ने पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: छक्का और चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद नीदरलैंड ने दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की और 17 रन बनाए। हालांकि, नेपाल के दीपेंद्र सिंह एयरी ने काइल क्लेन की आखिरी गेंद को छक्के के लिए भेज कर मैच को नए मोड़ पर खड़ा कर दिया। दूसरा सुपर ओवर भी टाई रहा।

तीसरे सुपरओवर में एक भी रन नहीं बना पाया नेपाल
तीसरे सुपर ओवर में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी की और एक भी रन नहीं बना पाया। नीदरलैंड के ऑफ स्पिनर जैक लायन कैशेट ने चार गेंदों में बिना कोई रन दिए दो विकेट लेकर नेपाल का ओवर जल्दी समाप्त कर दिया। सुपर ओवर में दो विकेट गिर जाने पर पारी समाप्त हो जाती है। इसके बाद नीदरलैंड को इस तरह से मैच जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, लेकिन लेविट ने संदीप लामिछाने के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर मैच का शानदार अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed