फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 ind vs eng barmy army troll virat kohli bharat army befitting reply

World Cup: फैंस के बीच तकरार; विराट को ट्रोल करना बार्मी आर्मी को पड़ा महंगा, भारत आर्मी ने ऐसे दिया जवाब

Mon, 30 Oct 2023 10:51 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 30 Oct 2023 10:51 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय पारी के दौरान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। चेज मास्टर के शून्य पर आउट होने के तुरंत बाद बार्मी आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की

विज्ञापन
World Cup 2023 ind vs eng barmy army troll virat kohli bharat army befitting reply
World Cup 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में लगातार अपनी छठी जीत हासिल कर ली है। रविवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। विराट के आउट होने के बाद इंग्लैंड के ऑफिशियल फैन आर्मी बार्मी आर्मी ने सोशल मीडिया पर विराट को लेकर एक मजाकिया पोस्ट किया, जिसका रिप्लाई देने में भारत आर्मी ने बिलकुल भी देर नहीं किया। 
विज्ञापन


बार्मी आर्मी ने किया विराट को ट्रोल 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय पारी के दौरान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। चेज मास्टर के शून्य पर आउट होने के तुरंत बाद बार्मी आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट को एक बत्तक के ऊपर बैठाकर कैप्शन में लिखा, 'शाम की सैर के लिए निकला हूं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आर्मी का पलटवार
हालांकि इस पोस्ट का रिप्लाई देने में भारत आर्मी ने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। इंग्लैंड की पारी के दौरान उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक भी नहीं पाए और पचास के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। जहां भारत की तरफ से विराट खाता खोलने में नाकाम रहे, तो वहीं इंग्लैंड की तरफ से जो रूट और बेन स्टोक्स भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। रूट और स्टोक्स के आउट होने के बाद भारत आर्मी ने उसी तस्वीर को लेकर, उसमें विराट की जगह दोनों की तस्वीर लगाकर पोस्ट किया। रूट की तस्वीर मेंउन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शाम की सैर के लिए निकला हूं।'



स्टोक्स के आउट होने के बाद भारत आर्मी ने एक और पोस्ट किया। इस बार उन्होंने बत्तक के साथ स्टोक्स की तस्वीर लगाई और कैप्शन में लिखा, 'हमें एडिट करने का थोड़ा समय दीजिए।' इसके बाद भी भारत आर्मी नहीं रुकी। उन्होंने गुड नाइट के कैप्शन के साथ जो रूट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड की तस्वीर शेयर की। दरअसल, ये तीनों ही खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। 


वर्ल्ड कप 2019 की विजेता टीम इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में छह मैचों मे से पांच मुकाबले हारकर प्वाइंट्स टेबल में आखिर में है। वहीं टीम इंडिया लगातार छठें मुकाबले जीत कर पहले स्थान बनी हुई है। इसी के साथ सेमीफाइनल े लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed