Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 England Jos Buttler does not want to give up captaincy in ODI

World Cup: वनडे में कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते जोस बटलर, विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद कही बड़ी बात

Thu, 09 Nov 2023 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Nov 2023 11:00 PM IST
सार

विश्व कप के शुरुआती दौर में ही बाहर होने वाले गत चैंपियन ने नीदरलैंड को 160 रन से हराकर पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया। 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी क्वालिफाई करने के इरादे से इंग्लैंड अब अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान पर जीत हासिल करना चाहेंगी।

विज्ञापन
World Cup 2023 England Jos Buttler does not want to give up captaincy in ODI
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान जोस बटलर ने वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में निशानाजनक प्रदर्शन के बावजूद सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है। विश्व कप के शुरुआती दौर में ही बाहर होने वाले गत चैंपियन ने बुधवार को नीदरलैंड को 160 रन से हराकर पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया। 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी क्वालिफाई करने के इरादे से इंग्लैंड अब अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान पर जीत हासिल करना चाहेंगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक रॉब इस सप्ताह के अंत में भारत आकर टीम से जुड़ेंगे तथा टीम की खामियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे अगले महीने वेस्टइंडीज में होने वाले दौरे के लिए टीम का भी चयन करेंगे। इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज में तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलेंगी। चर्चा के दौरान कप्तान और कोच के रूप में बटलर व मैथ्यू मॉट के भविष्य पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


बटलर ने कहा, ‘हां, मैं (अगले महीने सफेद गेंद के दौरे में टीम की कप्तानी करना चाहूंगा)। मुझे पता है कि रॉब भारत आ रहे हैं। हम उनके और कोच के साथ कुछ अच्छी बातचीत कर सकते हैं और सभी के साथ उस (वेस्टइंडीज) दौरे के लिए एक योजना बना सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed