फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिटन दास: दुर्गा मां का भक्त है यह बांग्लादेशी खिलाड़ी, अपने ही देश के लोगों ने उठाए थे सवाल

Tue, 18 Jun 2019 06:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Jun 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
World cup 2019: Bangladesh Cricketer Liton Das is devotee of Durga maa
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया

टॉन्टन में सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात देते हुए बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका था जब बांग्लादेशी शेरों ने कैरेबियाई टीम को मात दी। इस जीत के दो हीरो रहे एक तो पूर्व कप्तान शकिब अल हसन जिन्होंने शानदार शतक जड़ा और दूसरे लिटन दास, जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस जीत को मुमकिन बनाया।

World cup 2019: Bangladesh Cricketer Liton Das is devotee of Durga maa
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया

शकिब ने 99 गेंद पर नाबाद 124 रन बनाए जबकि दास ने महज 69 गेंदों पर नाबाद 94 रन की पारी खेली। इस पारी में आठ चौके व चार छक्के भी शामिल हैं। लिटन दास को इस मैच में मिथुन की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया था। बेहद कम लोगों को पता है कि बांग्लादेश का यह खिलाड़ी दुर्गा मां का परम भक्त है।

World cup 2019: Bangladesh Cricketer Liton Das is devotee of Durga maa
लिटन दास का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने वाले लिटन दास हर साल दूर्गा पूजा धूमधाम से मनाते हैं। हालांकि उनकी यह भक्ति बांग्लादेश के लोगों को पसंद नहीं आई थी। एक बार तो उन्हें ट्रोल तक कर दिया गया था। हालांकि बांग्लादेश के कई लोग उनके साथ भी थे। लिट्टन दास ने कहा था, 'मैं एक बांग्लादेशी पहले हूं और धर्म हमें अलग नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World cup 2019: Bangladesh Cricketer Liton Das is devotee of Durga maa
लिटन दास

काफी विवाद के बाद लिटन दास ने पोस्ट डिलीट करते हुए लिखा था- मेरी पहली पहचान यह है कि मैं बांग्लादेशी हूं और धर्म हमें बांट नहीं सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed