फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश ने विश्व कप में रचा इतिहास, 330 रन बनाकर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

Sun, 02 Jun 2019 07:50 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 02 Jun 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Bangladesh create history to score 330 run against south africa
शाकिब-मुश्फिकुर - फोटो : social media

विश्व कप के पांचवें मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसने 330 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। यह उसका वनडे में हाइएस्ट स्कोर है। वहीं, इस वर्ल्ड कप में अभी तक 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली एशियाई टीम है।


 

World Cup 2019: Bangladesh create history to score 330 run against south africa
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन के द ओवल मैदान पर बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 331 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए।

World Cup 2019: Bangladesh create history to score 330 run against south africa
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : social media

बता दें बांग्लादेश ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वनडे में बांग्लादेश का ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उसने 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 322 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Bangladesh create history to score 330 run against south africa
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे में पहली बार 300 का आंकड़ा पार किया। इससे पहले साल 2017 में उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किंबर्ले में 7 विकेट पर 278 रन बनाए थे।

विज्ञापन
World Cup 2019: Bangladesh create history to score 330 run against south africa
दक्षिण अप्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : social media

वहीं, इस मुकाबले में शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम के बीच 142 रनों की साझेदारी हुई, जो वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की तरफ से बनी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ मुश्फिकुर रहीम और महमुदुल्लाह के बीच 141 रन की साझेदारी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed