कुलदीप यादव भारतीय टीम के विश्वकप अभियान का एक अहम हिस्सा है। मगर हाल ही में खत्म हुआ IPL का 12वां सीजन इस खिलाड़ी के लिए कुछ खास नहीं रहा। कोलकाता के लिए खेले 9 मैच में महज 4 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी की बैंगलोर के खिलाफ ऐसी पिटाई हुई कि मैदान पर ही आंखों से आंसू छलक उठे थे।
ईडन गार्डंस में खेले गए IPL के 35वें मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ कुलदीप ने एक ओवर में 27 रन और अपने चार ओवर के कोटे में कुल 59 रन खर्च कर डाले। इसी के साथ यादव IPL में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पिनर बन गए थे।
3 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मैदान पर ही हताश-मायूस-निराश कुलदीप यादव की रोते हुई कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। अब IPL खत्म होने और विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले कुलदीप यादव ने खुलासा किया है कि इस खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने उनका हौसला बढ़ाया था।
4 of 7
एमएस धोनी और कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कुलदीप ने खुलासा किया, 'मैं नकारात्मक नहीं था, लेकिन उस समय सकारात्मक भी नहीं था। जब मेरे उस ओवर में इतने रन पड़ रहे थे तो मैं बहुत दुखी था। मुझे पता था कि मैं मोईन अली को आउट कर सकता हूं। हमारे पास एक प्लान भी था लेकिन मैं उसपर अमल नहीं कर पाया। उस ओवर की वजह से मैच हमारे हाथ से फिसल गया और इसलिए मैं बहुत भावुक था।'
5 of 7
कुलदीप यादव और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप से जब पूछा गया कि क्या उनके आत्मविश्वास पर कुछ असर पड़ा है? तो इस पर कुलदीप ने जवाब दिया, 'जब मैं दुखी था तो माही भाई ने एक मैसेज भेजा कि मुझे आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। मुझे अपने खेल पर ध्यान लगाने की जरूरत है। इससे मुझे काफी मदद मिली। कुलदीप ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिले समर्थन के बारे में भी बात की।