{"_id":"69062e3baeba562c7c039f5c","slug":"womens-world-cup-2025-harmanpreet-kaur-got-emotional-after-remembering-india-vs-australia-semifinal-match-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: 'उस दिन शायद..', सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत को याद कर भावुक हुईं कप्तान हरमनप्रीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: 'उस दिन शायद..', सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत को याद कर भावुक हुईं कप्तान हरमनप्रीत
Sat, 01 Nov 2025 09:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:28 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बहुत भावुक इंसान हूं। मैं भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती हूं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हारने के बाद ही मेरी आंखे नम होती है मैं जीतने के बाद भी बहुत बार रोयी हूं।'
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम-हरमनप्रीत कौर
- फोटो : BCCI Women-x/ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदान पर अपने आक्रामक तेवर के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद टेलीविजन पर पहली बार उनके आंसू दिखे लेकिन वह बहुत भावुक खिलाड़ी हैं। बता दें कि, भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब टीम रविवार को खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
विज्ञापन
'मैं बहुत भावुक इंसान हूं'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बहुत भावुक इंसान हूं। मैं भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती हूं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हारने के बाद ही मेरी आंखे नम होती है मैं जीतने के बाद भी बहुत बार रोयी हूं। उस दिन शायद आपने टेलीविजन पर मुझे पहली बार इस तरह से भावुक होते हुए देखा होगा लेकिन ड्रेसिंग रूम में टीम के साथियों ने बहुत बार ऐसा देखा है। जब भी हमने अच्छा किया है, मैं खुशी में भावुक हो जाती हूं।'

'वो खास पल थे'
भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में 339 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। टीम की विश्व कप में इस सबसे बड़ी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे और हरमनप्रीत सहित कई खिलाड़ियों की आंखे नम दिखी। भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है खिलाड़ी के तौर पर यह पल काफी खास होते हैं और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराना आसान नहीं है और उस बाधा को पार करना काफी विशेष क्षण था। मैं टीम के खिलाड़ियों को भी यह सलाह नहीं देती हूं कि वे भावनाओं को काबू में रखे। हमारे खेल में इससे बड़ी उपलब्धि कुछ नहीं हो सकती है। कल एक खास दिन है और उम्मीद है कल भी ऐसा ही होगा।'