फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women World T20: फूट-फूटकर रोईं दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं, कैमरे में कैद मायूस चेहरे

Thu, 05 Mar 2020 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Women World T20: The tears will not be forgotten after loss in semifinal against australia
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

चार बार की विजेता और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर सेमीफानल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम छठी बार आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना आठ मार्च को टीम इंडिया के साथ होगी। 


 

Women World T20: The tears will not be forgotten after loss in semifinal against australia
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वर्षाबाधित मैच में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने खूब आंसू बहाए। मैदान पर सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को पकड़कर फूट फूट कर रोने लगी। खिलाड़ियों के रोने की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  

Women World T20: The tears will not be forgotten after loss in semifinal against australia
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया। कप्तान मैग लेनिंग की जुझारू पारी (49 रन) के बूते ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर्स में 134/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 13 ओवर्स में 98 रन का लक्ष्य मिला, जिसे प्रोटियाज टीम पांच विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी और महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से चूक गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Women World T20: The tears will not be forgotten after loss in semifinal against australia
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जा रहा है, लेकिन कंगारू गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों पर पानी फेर दिया। आखिरी के छह गेंदों में प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। 

विज्ञापन
Women World T20: The tears will not be forgotten after loss in semifinal against australia
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

आखिरी ओवर की पहली ही गेंद दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका लग गया। इसके बाद जीत के लिए पांच गेंदों में 19 रन चाहिए था। मगर दक्षिण अफ्रीकी टीम अंतिम पांच गेंदों में 13 रन ही बना सकी और मैच हार गई। हालांकि, आखिरी ओवर में दो चौके जरूर लगे, लेकिन प्रोटियाज टीम को जीत हासिल नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed