फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022: Australia Women defeats India Women by 6 wickets in 18th Match of ODI World Cup at Eden Park, Auckland; Live Cricket Score Commentary

Women's World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराया, मिताली की टीम को हर हाल में जीतने होंगे अगले दो मैच

Sat, 19 Mar 2022 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Mar 2022 11:13 PM IST
सार

2022 महिला वनडे विश्व कप का 18वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Women's World Cup 2022: Australia Women defeats India Women by 6 wickets in 18th Match of ODI World Cup at  Eden Park, Auckland; Live Cricket Score Commentary
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला वनडे विश्व कप के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.3 ओवर में 04 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने 107 गेंदों पर 97 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी। ऑस्ट्रेलियाई ने अब तक इस टूर्नामेंट में पांच में से पांच मैच जीते हैं। टीम के 10 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी और इस टूर्नामेंट में ओवरऑल तीसरी हार थी। 

भारत के अब पांच मैचो में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों बाकी बचे मैच हर हाल में जीतने होंगे। टीम इंडिया का अगला मैच 22 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं, 27 मार्च को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

स्मृति मंधाना और शेफाली कुछ खास नहीं कर सकीं

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली। 28 रन तक भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे। स्मृति मंधाना 10 रन और शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर आउट हुईं। 

इसके बाद कप्तान मिताली राज ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 154 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान मिताली ने वनडे करियर का 63वां और यास्तिका ने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। 

Imageआउट होकर पवेलियन लौटतीं स्मृति मंधाना

यास्तिका और मिताली ने शतकीय साझेदारी निभाई

अर्धशतक लगाने के बाद यास्तिका ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सकीं। वह 83 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान मिताली 96 गेंदों पर 68 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। मिताली और हरमनप्रीत के बीच भी 28 रन की साझेदारी हुई। ऋचा घोष (8) और स्नेह राणा (0) कुछ खास नहीं कर सकीं। इसके बाद उपकप्तान हरमनप्रीत ने पूजा वस्त्राकर के साथ मिलकर भारत को 250 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 46 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी हुई।

हरमनप्रीत ने आखिर में आतिशी पारी खेली

इस बीच हरमनप्रीत ने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। वहीं, पूजा भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं। उन्होंने 28 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत 47 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहीं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने तीन और एलेना किंग ने दो विकेट झटके। वहीं, जेस जोनासन को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। एलिसा हीली और रेचेल हेन्स के बीच पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हुई। हीली 65 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद रेचेल भी 53 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गईं।  तीन रन के अंदर हीली और हेन्स का विकेट खोने के बाद मेग लैनिंग ने एलिस पेरी के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 123 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी हुई और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया। पेरी 51 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुईं।  इसके बाद लैनिंग ने बेथ मूनी के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिला दी। लैनिंग ने 107 गेंदों पर 97 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, मूनी 20 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने दो विकेट झटके। वहीं, स्नेह राणा को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed