फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: Pakistan skipper Bismah Maroof ruled out due to injury

Women's T20 World Cup: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, कप्तान बिस्माह मारूफ पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Fri, 28 Feb 2020 11:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women's T20 World Cup: Pakistan skipper Bismah Maroof ruled out due to injury
बिस्माह मारूफ - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। पाक महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की कि बिस्माह के दाहिने अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है और उसे सर्जरी की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आर्थोपेडिक सर्जन से परामर्श के बाद बिस्माह की सिडनी में सर्जरी होगी।' बोर्ड ने कहा कि बिस्माह की गैरमौजूदगी में वरिष्ठ खिलाड़ी जवरिया खान दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के खिलाफ अपने बाकी दो ग्रुप मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्माह की चोट पाकिस्तान के लिए निश्चित रूप से एक बड़ा झटका है। बगैर बिस्माह पाकिस्तान के पास अपने समूह से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की एक बड़ी चुनौती होगी। बिस्माह टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्हें 108 वन-डे अंतरराष्ट्रीय और इतने टी-20 अंतरराष्ट्री मैचों में खेलने का अनुभव है।

बता दें कि शुक्रवार को इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान को 42 रनों से हरा दिया। इस मैच में पाक कप्तान बिस्माह ने केवल चार रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed