फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's IPL to take place in March 2023 with 5 teams, maximum 5 overseas players in playing 11

Women's IPL: मार्च में पहली बार पांच टीमों का महिला आईपीएल, प्लेइंग-11 में हो सकती हैं पांच विदेशी खिलाड़ी

Thu, 13 Oct 2022 06:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Oct 2022 06:23 PM IST
सार

टूर्नामेंट में 20 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे और सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी। टेबल टॉप करने वाली टीमें सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी।

विज्ञापन
Women's IPL to take place in March 2023 with 5 teams, maximum 5 overseas players in playing 11
महिला आईपीएल 2023 से शुरू हो सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ बीसीसीआई में नए अधिकारियों को चुने जाने को लेकर चहल-पहल जारी है। वहीं, दूसरी तरफ अगले साल से महिला आईपीएल को लेकर जानकारी सामने आ गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला आईपीएल की शुरुआत अगले साल मार्च से होने जा रही है। पहले सीजन में पांच टीमें खेल सकती हैं। महिला आईपीएल पुरुषों के आईपीएल से पहले खेला जाएगा। इस लीग के शुरू होते ही भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश खेला जाता है, जबकि इंग्लैंड विमेंस हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाता है।
विज्ञापन

पीटीआई के मुताबिक, टूर्नामेंट में 20 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे और सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी। टेबल टॉप करने वाली टीमें सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। एक टीम के प्लेइंग-11 में ज्यादा से ज्यादा पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकती हैं।

Harman and Mandhana among select cricketers to feature in 'The Hundred'
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीम में पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते। पांच विदेशी खिलाड़ियों में आईसीसी के पूर्ण सदस्यों में से चार और आईसीसी के एसोसिएट सदस्यों में से एक खिलाड़ी से ज्यादा प्रत्येक टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग और यूके में द हंड्रेड में तीन से अधिक विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति नहीं है और उनके स्क्वॉड का आकार 15 है।
विज्ञापन

बोर्ड का यह भी मानना है कि कम टीमें होने की वजह से होम और अवे वाले फॉर्मेट को इसमें लागू नहीं किया जा सकता। महिला आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में नौ से 26 फरवरी तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप के तुरंत बाद होने की उम्मीद है। बीसीसीआई के मुताबिक, पांच से छह टीमों के साथ हर दिन एक मैच होना संभव नहीं है। ऐसे में दस मैच किसी एक मैदान पर और दस मैच किसी दूसरे मैदान पर खेला जा सकता है।

Women's IPL 2021 likely to remain three-team affair

जहां तक टीमों की बिक्री का संबंध है, यह जोन के आधार पर तय किए जा सकते हैं। हर एक जोन से दो शहरों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इनमें धर्मशाला/जम्मू (नॉर्थ जोन), पुणे/राजकोट (वेस्ट जोन), इंदौर/नागपुर/रायपुर (सेंट्रल जोन), रांची/कटक (ईस्ट जोन), कोच्चि/विजाग (साउथ जोन) और गुवाहाटी (नॉर्थ ईस्ट जोन) शामिल हैं।

महिला आईपीएल के मैचों की मेजबानी वह शहर कर सकते हैं जो मौजूदा समय में पुरुष आईपीएल की मेजबानी कर रहे हैं। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई शामिल हैं। हालांकि, महिला आईपीएल से संबंधित सभी मामलों पर अंतिम फैसला आईपीएल संचालन परिषद और बीसीसीआई पदाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।

Women's Big Bash League 2021: Schedule, Squads, Broadcast & Live Streaming  Details | CricketTimes.com
महिला बिग बैश

भारत में खेल के विकास के साथ महिलाओं के लिए आईपीएल की तर्ज पर लीग शुरू करने की मांग काफी पहले से की जा रही है। 2017 में भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप में रनर अप रहने के बाद यह मांग और तेज हो गई थी। महिला बिग बैश लीग 2016 से ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है, जबकि महिलाओं का द हंड्रेड पिछले साल शुरू हुआ था। पाकिस्तान ने भी अगले साल के लिए महिला लीग की घोषणा की है।

पिछले आठ वर्षों में विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ियों की भागीदारी में कुल मिलाकर 111 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत में खेल के विकास पर बीसीसीआई के नोट के अनुसार, सीनियर महिला वर्ग में 129 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि अंडर -19 श्रेणी में इसकी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed