फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women Cricketer Death Body of female cricketer found in forest in Odisha family accuses coach

Women Cricketer Death: ओडिशा में जंगल में महिला क्रिकेट का मिला शव, परिवार ने कोच पर लगाया आरोप

Fri, 13 Jan 2023 06:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 13 Jan 2023 06:06 PM IST
सार

22 साल की राजश्री अचानक ही गायब हो गई थीं। तीन दिन से उनके बारे में पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार को उनका शव गुरुदिझटिया जंगल में मिला। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

विज्ञापन
Women Cricketer Death Body of female cricketer found in forest in Odisha family accuses coach
राजश्री - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ओडिशा में भारतीय महिला क्रिकेट की मौत ने सनसनी मचा दी है। ओडिशा की क्रिकेटर राजश्री का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। इसके बाद उनके परिवार वालों ने कोच पर आरोप लगाए हैं। 22 साल की राजश्री अचानक ही गायब हो गई थीं। तीन दिन से उनके बारे में पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार को उनका शव गुरुदिझटिया जंगल में मिला। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन


राजश्री के परिवार ने कोच के अलावा ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर भी आरोप लगाए हैं। पुरी की रहने वाली इस खिलाड़ी का स्कूटर और हेलमेट पुलिस को मिला था। उसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि राजश्री का फोन जंगल के आसपास बंद हुआ था। पुलिस आखिरी मोबाइल नेटवर्क लोकेशन की बदौलत जंगल तक पहुंची।
विज्ञापन


ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने राजश्री को लेकर गुमशुदगी का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वह क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में भी शामिल हुई थीं। इसमें कुल 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वह फाइनल में जगह नहीं बनाने के कारण तनाव में थीं और 11 जनवरी के बाद लापता हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजश्री की मां ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि उनकी बेटी चयन कैंप के लिए कटक गई थी। वहां एक होटल में वह ठहरी थीं। कैंप में 10 दिन के बाद राजश्री को जानबूझकर बाहर कर दिया गया था। परिवार वालों का यह कहना है कि वह कैंप के दौरान बेस्ट खिलाड़ी थीं। फाइनल के लिए नहीं चुने जाने के बाद उनकी बेटी तनाव में थीं। इसे लेकर राजश्री ने अपनी बहन को भी फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed