फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women Big Bash league 2020: Sydney Sixers fined for incorrectly naming Hayley Silver Holmes in XI

WBBL: महिला क्रिकेट में बड़ी धांधली, सिडनी सिक्सर्स पर ठोका गया 19 लाख का जुर्माना

Sun, 22 Nov 2020 06:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 22 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Women Big Bash league 2020: Sydney Sixers fined for incorrectly naming Hayley Silver Holmes in XI
हेले सिल्वर-होम्स - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) टीम सिडनी सिक्सर्स पर टूर्नामेंट के नियमों का उल्लघंन करने के लिए 25,000 डॉलर का जुर्माना लगाया, जिसने टीम शीट में एक खिलाड़ी को शामिल कर दिया जबकि वह उसकी आधिकारिक टीम का हिस्सा नहीं थी।

विज्ञापन


सिडनी सिक्सर्स ने शनिवार की रात मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अपने मैच में तेज गेंदबाज हेले सिल्वर-होम्स को चुना। वह हाल में पैर की चोट से उबरकर लौटी हैं, लेकिन बिग बैश तकनीकी समिति ने उनकी वापसी को अभी तक मंजूरी नहीं दी थी।
विज्ञापन


स्वीकृति के बिना सिल्वर-होम्स तकनीकी रूप से चयन के लिए अयोग्य थीं, उन्होंने सिक्सर्स की पारी में बल्लेबाजी नहीं की क्योंकि यह गलती दूसरी पारी में उनके मैदान पर उतरने से पहले ही पता कर ली गई। सिक्सर्स ने गलती की सूचना दी, लेकिन फिर भी उस पर कड़ा जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जारी एक बयान में सीए के इंटीग्रिटी और सुरक्षा प्रमुख सीन कैरल ने कहा, 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया अपने सभी टूर्नामेंट में सत्यनिष्ठा की महत्ता पर काफी जोर देता है, जिसमें अपने खिलाड़ियों के अनुबंध के नियमों का अनुपालन करना भी शामिल है।'


उन्होंने कहा, 'सिडनी सिक्सर्स द्वारा किया गया उल्लघंन गंभीर प्रकृति का है और बीती रात के मैच के दौरान क्लब के इस काम से बुरा असर पड़ा। हम एलेन सुलिवान की निष्कर्षों का समर्थन करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed