{"_id":"689067c69bbf4070530d4543","slug":"wi-vs-pak-3rd-t20-pakistan-beat-west-indies-by-13-runs-in-the-third-t20-won-the-series-2-1-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs PAK 3rd T20: पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया, सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs PAK 3rd T20: पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया, सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की
Mon, 04 Aug 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:27 PM IST
सार
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 189 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : @TheRealPCB
विस्तार
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए तीसरे टी20 में 13 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। पहला मुकाबला पाकिस्तान ने 14 रन से और दूसरा टी20 वेस्टइंडीज ने दो विकेट से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। तीनों मुकाबले त्रिनिदाद में खेले जाएंगे। पहला वनडे आठ अगस्त, दूसरा वनडे 10 अगस्त और तीसरा वनडे 12 अगस्त को खेला जाएगा। तीसरे टी20 में शाहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 190 रन के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शाहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। फरहान ने 53 गेंद में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। वहीं, सैम अयूब ने 49 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। हसन नवाज ने सात गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन और मोहम्मद हारिस ने दो रन बनाए। खुशदिल शाह 11 रन और फहीम अशरम 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर, रोस्टन चेज और शमार जोसेफ को एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की पारी
190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही। जेवेल एंड्रयू और एलिक एथिनाजे ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े कप्तान शाई होप सात रन बना सके। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतक जमाया। वह 35 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। रोस्टन चेज रिटायर्ड आउट हुए। वह 12 गेंद में 15 रन बना सके। रोस्टन चेज दो पूर्ण सदस्य टीमों के बीच खेले गए पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान रिटायर्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। जेसन होल्डर खाता नहीं खोल सके। रोमारियो शेफर्ड चार रन और गुडाकेश मोती 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से हसन अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, सैम अयूब और सूफियान मुकीम को एक-एक विकेट मिला।