{"_id":"687df8ddfe118a6cf909c223","slug":"wi-vs-aus-1st-t20-australia-defeated-west-indies-by-3-wickets-in-first-t20-owen-and-green-gave-the-victory-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया, ओवेन और ग्रीन ने दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया, ओवेन और ग्रीन ने दिलाई जीत
Mon, 21 Jul 2025 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन (जमैका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन (जमैका)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:52 PM IST
सार
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मुकाबला 22 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया जमैका के किंग्सटन में खेले गए पहले टी20 में वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 189 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन और मिचेल ओवेन के अर्धशतक की बदौलत 18.5 ओवर में जीत हासिल की। ओवेन का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच था। उन्होंने एक विकेट भी लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मुकाबला 22 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
ओवेन ने 27 गेंद पर छह छक्काें की मदद से 50 रन बनाए। उन्होंने कैमरन ग्रीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों पर 80 रन की साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्रीन ने 26 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। बेन ड्वारशुइस और शॉन एबॉट पांच-पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी थी आमंत्रित किए जाने के बाद आठ विकेट पर 189 रन बनाए। उसकी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अंतिम नौ गेंदों पर पांच रन पर चार विकेट गंवाने के कारण वह 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 36 रन देकर चार विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने चार गेंदों में तीन विकेट हासिल किए। जेसन होल्डर ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी, लेकिन वह अगली गेंद पर आउट हो गए।
वेस्टइंडीज के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। रोस्टन चेज ने 32 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उन्होंने कप्तान शाई होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। होप ने 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ड्वारशुइस के अलावा एबॉट, कूपर कोनोली, नाथन एलिस और ओवेन को एक-एक विकेट मिला।
190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जेक फ्रेजर मैकगर्क ने दो रन बनाए। फिर कप्तान मिचेल मार्श 17 गेंद में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंगलिस ने आठ गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 18 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल 11 रन और कूपर कोनोली 13 रन बना सके। वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट लिए। अकील हुसैन को एक विकेट मिला।