{"_id":"6278aeaaf5189a50d5157495","slug":"why-ms-dhoni-chewing-his-bat-in-dressing-room-amit-mishra-tells-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Bat Chewing: ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपना बल्ला क्यों चबाते हैं धोनी, अमित मिश्रा ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Bat Chewing: ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपना बल्ला क्यों चबाते हैं धोनी, अमित मिश्रा ने किया खुलासा
Mon, 09 May 2022 12:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 12:57 PM IST
सार
अमित मिश्रा ने बताया है कि धोनी अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ड्रेसिंग रूम में उसे चबाते रहते हैं। इससे उन्हें बल्लेबाजी में कोई मदद नहीं मिलती, लेकिन उनका बल्ला साफ रहता है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के खिलाफ आठ गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने आईपीएल का खुमार फिर से लौटा दिया और धोनी के फैन बेहद खुश नजर आए। इस मैच में धोनी अपनी बल्लेबाजी आने से पहले अपना बल्ला चबाते देखे गए। यह पहला मौका नहीं था, जब धोनी अपना बल्ला चबाते पाए गए। इससे पहले भी धोनी को कई बार ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपना बल्ला चबाते देखा गया है। अब पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने खुलासा किया है कि धोनी ऐसा क्यों करते हैं।
अमित मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि धोनी को अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। इसलिए वो दांत से चबाकर उसका टेप निकालते रहते हैं। इसी वजह से अक्सर धोनी को बल्लेबाजी से पहले बैट चबाते देखा गया है।

क्या था अमित मिश्रा का ट्वीट
अमित मिश्रा ने चेन्नई और दिल्ली के बाद ट्वीट कर लिखा "आप सोच रह होंगे कि धोनी अक्सर अपना बैट क्यों चबाते रहते हैं। वो अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि उन्हें अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। आप टेप का एक टुकड़ा या धागा उनके बल्ले से निकलता हुआ नहीं देखेंगे।" धोनी को आईपीएल से पहले भारत के मैच के दौरान भी अपना बल्ला चबाते देखा गया है।
बतौर कप्तान टी20 में धोनी के 6000 रन पूरे
महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 में भतौर कप्तान अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने यह करानामा किया था। कोहली ने टी20 में कप्तानी करते हुए 6451 रन बनाए हैं। वहीं एमएस धोनी 6013 रन बना चुके हैं।
दिल्ली के खिलाफ धोनी की शानदार बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने आठ गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। धोनी का स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई की टीम 208 रन का स्कोर बना पाई और दिल्ली को बड़े अंतर से हराया। धोनी की अगुआई में चेन्नई जीत की पटरी पर लौट आई है और अभी भी इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।
चेन्नई की टीम 11 में से चार मैच जीत चुकी है, जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में इस टीम के पास आठ अंक हैं और अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। अगर चेन्नई बाकी तीन मैच जीत जाती है तो 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है।