फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why MS Dhoni chewing his bat in dressing room Amit mishra tells the reason

MS Dhoni Bat Chewing: ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपना बल्ला क्यों चबाते हैं धोनी, अमित मिश्रा ने किया खुलासा

Mon, 09 May 2022 12:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 09 May 2022 12:57 PM IST
सार

अमित मिश्रा ने बताया है कि धोनी अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ड्रेसिंग रूम में उसे चबाते रहते हैं। इससे उन्हें बल्लेबाजी में कोई मदद नहीं मिलती, लेकिन उनका बल्ला साफ रहता है। 
 

विज्ञापन
Why MS Dhoni chewing his bat in dressing room Amit mishra tells the reason
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के खिलाफ आठ गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने आईपीएल का खुमार फिर से लौटा दिया और धोनी के फैन बेहद खुश नजर आए। इस मैच में धोनी अपनी बल्लेबाजी आने से पहले अपना बल्ला चबाते देखे गए। यह पहला मौका नहीं था, जब धोनी अपना बल्ला चबाते पाए गए। इससे पहले भी धोनी को कई बार ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपना बल्ला चबाते देखा गया है। अब पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने खुलासा किया है कि धोनी ऐसा क्यों करते हैं। 
विज्ञापन


अमित मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि धोनी को अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। इसलिए वो दांत से चबाकर उसका टेप निकालते रहते हैं। इसी वजह से अक्सर धोनी को बल्लेबाजी से पहले बैट चबाते देखा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था अमित मिश्रा का ट्वीट
अमित मिश्रा ने चेन्नई और दिल्ली के बाद ट्वीट कर लिखा "आप सोच रह होंगे कि धोनी अक्सर अपना बैट क्यों चबाते रहते हैं। वो अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि उन्हें अपना बल्ला साफ रखना पसंद है। आप टेप का एक टुकड़ा या धागा उनके बल्ले से निकलता हुआ नहीं देखेंगे।" धोनी को आईपीएल से पहले भारत के मैच के दौरान भी अपना बल्ला चबाते देखा गया है। 

बतौर कप्तान टी20 में धोनी के 6000 रन पूरे
महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 में भतौर कप्तान अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने यह करानामा किया था। कोहली ने टी20 में कप्तानी करते हुए 6451 रन बनाए हैं। वहीं एमएस धोनी 6013 रन बना चुके हैं। 

दिल्ली के खिलाफ धोनी की शानदार बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने आठ गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। धोनी का स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई की टीम 208 रन का स्कोर बना पाई और दिल्ली को बड़े अंतर से हराया। धोनी की अगुआई में चेन्नई जीत की पटरी पर लौट आई है और अभी भी इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। 

चेन्नई की टीम 11 में से चार मैच जीत चुकी है, जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में इस टीम के पास आठ अंक हैं और अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। अगर चेन्नई बाकी तीन मैच जीत जाती है तो 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed