न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दोहरा शतक और फिर शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में यह सवाल अहम हो चला है कि 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू हो रही दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में मयंक अग्रवाल के साथ दूसरा सलामी बल्लेबाज कौन होगा? पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के बीच कड़ी टक्कर है।
2 of 8
शॉ और शुभमन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के प्रतिभावान बल्लेबाज शुभमन गिल ने गुरुवार को जोर देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए उनकी साथी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं है, लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो वह इसे बर्बाद नहीं होने देंगे।
भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान के साथ प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, ‘बेशक, हमारे करियर एक ही समय पर शुरू हुए लेकिन कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।’ गिल और शॉ दोनों 20 बरस के हैं और आयु वर्ग के क्रिकेट में ढेरों रन बनाने के बाद उन्हें भविष्य का स्टार माना जा रहा है।
न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे अभ्यास मैच से पूर्व 20 साल के गिल ने कहा, ‘हम दोनों ने अपने स्थान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वे किसे खिलाते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कोई संघर्ष है, जिसे भी मौका मिलता है वह उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा और उसे बर्बाद नहीं होने देगा।’
5 of 8
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
गिल पिछले छह हफ्ते से भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और उनका मानना है कि अगर शॉर्ट पिच गेंदबाजी से भारतीय टीम ने पार पा लिया जो इससे काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके गेंदबाज शॉर्ट गेंद के साथ काफी विकेट लेते हैं विशेषकर नील वैगनर। अगर आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पिछली श्रृंखला देखा, जब विकेट से कोई मदद नहीं मिल रही थी, वे शार्ट गेंदबाजी पर काफी निर्भर थे।’