फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   where is captain Cool MS dhoni?

सदमे में है क्रिकेट जगत! धोनी ने साधी रहस्यमयी चुप्पी

Tue, 02 Dec 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
अमर उजाला/ दिल्ली Updated Tue, 02 Dec 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
where is captain Cool MS dhoni?
क्रिकेट वर्ल्ड में पिछले कुछ दिनों के अंदर कई बड़ी घटनाएं घटीं। 25 साल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्मूज की मौत के बाद से पूरा क्रिकेट जगत शोक संतप्त है।
विज्ञापन


जिस दिन सिर पर गेंद लगने से ह्मूज की मौत हुई उसके कुछ दिन बाद इजराइल में भी भारतीय मूल के एक अंपायर की मौत अंपायरिंग के दौरान सीने पर गेंद लगने से हो गई। ह्मूज के निधन के दिन ही स्पॉट फिक्सिंग मामले में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सुप्रीम कोर्ट में उछला भी था।
विज्ञापन


इतना सब कुछ हो गया लेकिन वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चुप्पी साध रखी है। वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैदान पर ह्मूज की मौत के बाद दुनियाभर के क्रिकेटरों ने अपनी श्रद्धांजलि भी दे दी लेकिन धोनी इस मामले में अन्य क्रिकेटरों से काफी पिछड़ गए और उन्होंने इस पर अब तक एक शब्द भी नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद खामोश हैं कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी

where is captain Cool MS dhoni?
ऑस्ट्रेलिया में बल्‍लेबाजी के दौरान सिर पर गेंद लगने से फिल ह्मूज की असामयिक मौत के बाद दुनियाभर के क्रिकेटर और प्रशंसक अपने-अपने अंदाज में इस दिवंगत बल्‍लेबाज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यहां तक कि टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्‍तान और धोनी के डिप्टी विराट कोहली भी ह्मूज की मौत के बाद उनकी याद में शुरू किए गए एक अभियान (#putyourbatsout) से जुडे चुके है। साथ ही युवा बल्‍लेबाज अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और हरभजन सिंह समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया के इस बल्‍लेबाज के निधन पर दुख व्यक्त किया।

ह्मूज की मौत के कारण ऑस्ट्रेलिया में भारत के साथ होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को स्थगित करना पड़ गया और नया कार्यक्रम बनाना पड़ा। टेस्ट सीरीज अब 9 दिसंबर से शुरू होगी। लेकिन धोनी अभी भी चुप हैं। हालांकि कप्‍तान धोनी को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ब्रिसबेन में होने वाले पहले टेस्‍ट मैच में नहीं खेलना था।

यह ठीक है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की अगुवाई इस समय विराट कोहली कर रहे हैं, लेकिन वह टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं। धोनी अभी भी टीम के कप्तान हैं। पहले टेस्ट मैच के कार्यक्रम में बदलाव से अब उनके पहले टेस्ट में भी खेलने की संभावना बन सकती है, लेकिन क्रिकेटर की अचानक मौत और स्पॉट फिक्सिंग मामले पर कुछ भी नहीं बोलने से उनकी मानवीय संवेदना पर सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया के जमाने में उनके पास एक आसान तरीका है कि ट्विटर पर ही अपनी श्रद्धांजलि दे सकते हैं और इस दौरान उन्हें मीडिया के सवालों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। लेकिन वह इस समय बेहद खामोश हैं, ऐसा क्यों है यह तो वही बता सकते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed