{"_id":"c4e8637be8c211da4827af7eba09face","slug":"when-kohli-be-angry-his-teammate-during-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हो गया कोहली को, अपने ही साथी पर भड़के? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या हो गया कोहली को, अपने ही साथी पर भड़के?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली जितने ही अच्छे बल्लेबाज हैं उतना अच्छा उनका व्यवहार नहीं है। वह कभी भी किसी भी समय किसी से भी भिड़ जाते हैं। ऐसा ही तीसरे मैच में हुआ जब वह अपने साथी से ही उलझ गए।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे पर गए कोहली पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं। पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में भारत 2-0 से मैच जीतने के बाद तीसरे मैच में भी जीत की ओर अग्रसर था। लेकिन कोहली ने अपने व्यवहार से टीम को फिर शर्मसार किया।
विज्ञापन
सीरीज के दूसरे मैच में थर्ड अंपायर द्वारा दो बार आउट दिए जाने के बाद भी कोहली ने अंपायरों से लंबी बहस की और नाराजगी जताते हुए अपने बल्ले को हवा में उड़ा दिया। उनके इस अभद्र व्यवहार पर प्रतिबंध लगने के आसार भी बन गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे मैच में बल्लेबाजी के दौरान वह अपने साथी बल्लेबाज अंबाती रायडू पर उस समय बरस उठे जब वह दो रन लेना चाहते थे लेकिन रायडू ऐसा कर पाने में नाकाम रहे।
भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था और कोहली रायडू के साथ क्रीज पर थे। एल्टन चिगुंबुरा 27वां ओवर डाल रहे थे और इसी ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने प्वाइंट पर खेल कर तेजी से एक रन पूरा किया और वह दूसरा रन लेना चाहते थे, लेकिन साथी बल्लेबाज रायडू इसके लिए तैयार नहीं थे और कप्तान दूसरा रन नहीं ले पाए।
कोहली इससे काफी नाराज हो गए और रायडू पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। हालांकि जिस जगह पर उन्होंने शॉट खेला वहां से दो रन लेना संभव भी नहीं था।
यह महज इत्तेफाक है कि रायडू ने अपने वनडे कॅरियर का आगाज कोहली की कप्तानी में किया। यह वही रायडू है जिनकी कप्तानी में कोहली ने 2004 में अंडर-19 विश्व कप खेला था।