हर क्रिकेटर के करियर में एक टर्निंग पॉइंट आता है, जो या तो उस खिलाड़ी को बर्बाद कर देता है या फिर वहां से उसके खेल में निखार आता है। ऐसा ही कुछ भारतीय टेस्ट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के साथ हुआ था।
2 of 7
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
25 साल की उम्र में इशांत के करियर में एक मोड़ ऐसा भी आया, जब वह अंदर से टूट गए थे। मगर हिम्मती इशांत ने उस दौर से सीखा और एक मैच विनर के रूप में उभरे। बात 2013 की है, जब ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर ने इशांत के एक ओवर में 30 रन जड़ दिए थे। यह मैच भारत हार गया। तब भारतीय पेसर को यह लगने लगा था कि उन्होंने अपने देश को धोखा दिया।
मोहाली में खेले जाने वाले तीसरे वन-डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 44 रन बनाने थे। तभी धोनी ने गेंदबाजी इशांत को दी और उनके एक ओवर में 4 छक्के जड़कर फॉकनर ने 30 रन बनाए। जिसके चलते मैच की बाजी पलट गई और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
4 of 7
इशांत शर्मा
- फोटो : getty
इस तरह फॉकनर को महज 29 गेंदों में 64 रन बनाने के चलते मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। जबकि दूसरी तरफ इस मैच के बाद इशांत शर्मा को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था और उनका आत्मविश्वास भी काफी बिखर गया था।
5 of 7
इशांत शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
ईएसपीएन क्रिकइंफो पर दीपदास गुप्ता से बातचीत मे इशांत ने कहा, 'उस समय मुझे लगा कि मैंने अपने और अपने देश के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आगे बताया कि वह मोहाली वन-डे के बाद दो से तीन सप्ताह तक रोया था। मैंने किसी से बात नहीं की।