फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when break record 39 wickets fell in a day cricket!

एक दिन में ही गिरे 39 विकेट, हो गए 135 साल, कब टूटेगा यह रिकॉर्ड!

Thu, 28 May 2015 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
when break record 39 wickets fell in a day cricket!

क्रिकेट में कई ऐसे दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं जिन पर तो कभी विश्वास भी नहीं होता और कभी होता है तो लगता है कि जिस दिन यह रिकॉर्ड बना होगा उस दिन मैदान पर क्या माहौल रहा होगा।

विज्ञापन


आज भले ही क्रिकेट में गेंदबाजों के विकेट लेने की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा रन बनाना आासान हो गया हो लेकिन एक जमाना था जब गेंदबाजों की तूती बोलती थी और बल्लेबाजों को ऐसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना करने के लिए क्रीज पर जबर्दस्त साहस दिखाना होता था।
विज्ञापन


क्रिकेट के इतिहास में आज से 135 साल पहले ऐसा ही रिकॉर्ड बना था जब एक के बाद एक करके बल्लेबाज क्रीज पर आते और वापस लौट जाते। दोनों टीमों के गेंदबाजों जमकर विकेट बटोर रहे थे और दिनभर गेंदबाजों ने रिकॉर्ड 39 विकेट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड के ओल्ड मैग्डालेन ग्राउंड में ऑक्फोर्ड युनिवर्सिटी और एमसीसी के बीच खेले गए मुकाबले में यादगार रिकॉर्ड बना। दोनों के बीच मुकाबले के पहले दिन ही कुल 39 विकेट गिर गए। एमसीसी के गेंदबाज एल्फ्रेड शॉ ने 53 रन देकर 12 विकेट निकाले। इसके बाद उन्होंने अंतिम विकेट के लिए बड़ी साझेदारी करते हुए 18 रनों का योगदान दिया जिस कारण एमसीसी की टीम 40 रन के लक्ष्य को महज एक विकेट के अंतर से जीत गई।

आज ही के दिन बना था फिल्म 'स्लमडॉग मिलेन‌ियर' में एक करोड़ का सवाल

when break record 39 wickets fell in a day cricket!

आज ही के दिन क्रिकेट जगत के एक महान बल्लेबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका। आज के फटाफट क्रिकेट में जिस तरह से तेजी रन बनाने ‌का सिलसिला शुरू हो गया है उससे यही लगता है कि यह रिकॉर्ड आगे भी लंबे समय तक बना रह सकता है।

आपने हॉलीवुड की ऑस्कर पुरस्कार विजेता और बेहद लोकप्रिय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म देखी होगी तो आपको नायक का हॉट सीट पर बैठकर करोड़पति बनने के लिए सवालों का सामना करते जरूर देखा होगा। इसी सवाल की कड़ी में आठवां सवाल था जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये थी और नायक फिफ्टी-फिफ्टी का सहारा लेकर एक करोड़ रुपये जीत गया और 2 करोड़ के लिए अंतिम सवाल तक जाता है।

हम यहां जिसकी बात कर रहे हैं उस बल्लेबाज का नाम है जैक हॉब्स। इस क्रिकेटर का नाम नई पीढ़ी ने संभवतः ही सुना होगा। आज 28 मई, 1930 को उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 199वां शतक लगाया था यानी की इस शतक को लगे 85 साल हो गए हैं।

उन्होंने यह शतक इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट के अपने करियर के अंतिम मैच में जमाया। सरे के खिलाफ लंकाशायर के खिलाफ शतक ठोंका। सबसे दिलचस्प है कि हॉब्स ने जिस समय यह शतक लगाया उस समय  उनकी उम्र 51 साल और 163 दिन था।

इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 834 मैच खेले जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 199 शतक और 273 अर्धशतक की बदौलत 61,760 रन बनाए। दाएं हाथ के इस महान बल्लेबाज ने इंग्लैंड के 61 टेस्ट मैच खेले जिसमें 15 शतक और 28 फिफ्टी भी जमाए।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड का यह बल्लेबाज अपने करियर के चरम पर भारत में भी क्रिकेट खेलने आया था। वह भारत में महाराज कुमार ऑफ विजियानांगराम एकादश की ओर से खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed