फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Westindies vs England: 5 reasons why we see this final match

टीम इंडिया नहीं है फाइनल में, फिर भी आप देखें यह मुकाबला, 5 कारण

Sun, 03 Apr 2016 07:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Apr 2016 07:20 AM IST
विज्ञापन
Westindies vs England: 5 reasons why we see this final match

टूर्नामेंट के आगाज से पहले ऐसा माना जा रहा था कि 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खिताब के लिए जो भिड़ंत होगी उसमें एक टीम भारत की भी होगी और इसी उम्मीद के सहारे हजारों प्रशंसकों ने टिकट भी खरीद लिए थे। और जो स्टेडियम में मैच का लुत्फ नहीं ले पा रहे थे उन्होंने तय कर रखा था कि वे टीवी स्क्रीन पर इस खिताबी मुकाबले का मजा लेंगे।

विज्ञापन


खैर, अब टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी और वह भी करीब 70 हजार दर्शकों की क्षमता वाले ऐतिहासिक स्टेडियम में। वेस्टइंडीज के हाथों 7 विकेट से हार के साथ ही भारत तो इस मैच में खेलने का मौका हासिल करने से चूक गया। मेजबान टीम के फाइनल में नहीं पहुंचने से खिताबी मुकाबले की चमक में थोड़ा फर्क तो पड़ ही गया है।
विज्ञापन


लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों आपको इस मैच का मजा लेना चाहिए। भले ही आपकी पसंदीदा टीम (भारत) फाइनल में नहीं दिखाई देगी लेकिन इस मुकाबले में भी बहुत ऐसा है जो आपके मैच देखने के आनंद को दुगुना-तिगुना या फिर चौगुना कर सकते हैं। जानिए वो 5 चीजें जिनके कारण आपको यह मैच देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे वो 5 कारण जिनके कारण आप जरूर देखें यह मैच

Westindies vs England: 5 reasons why we see this final match
वेस्टइंडीज

3 अप्रैल, दिन रविवार, शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डंस में टी-20 वर्ल्ड कप के छठे खिताब के लिए फाइनल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। जानते हैं टीम इंडिया के नहीं होने पर भी हमें किन 5 वजहों से यह मैच देखना चाहिए।

पहला, कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल सेमीफाइनल में भारत के सामने बुरी तरह से नाकाम हो गए थे और संभावना है कि वो इस मैच में तूफानी पारी खेलें। ईडन में उन्हें आईपीएल के माध्यम से 20-20 ओवर्स के काफी मुकाबले खेलने का अनुभव हासिल है जिसका फायदा उन्हें इस मैच में मिल सकता है। गेल बड़ी निर्दयता से गेंदबाजों पर प्रहार करते हैं अगर यहां पर उनका बल्ला चला तो क्रिकेट के दीवानों को मजा आ सकता है।

दूसरा, 'जे' फैक्टर के कारण भी आपको यह मैच देखना चाहिए। 'जे' फैक्टर का वास्ता इंग्लैंड की टीम से है और इसी के सहारे टीम फाइनल तक पहुंची है। जोए रूट, जेसन रे, जोस बटलर, क्रिस जॉर्डन और जेम्स विंस पांच ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम की शुरुआत अंग्रेजी के 'J' से होती है और जोए रूट और जेसन रे जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। इनका जलवा इस मैच में भी दिख सकता है।

तीसरा, अगर आप मैच के बाद मैदान पर होने वाले जश्न को देखने के शौकीन हैं तो इसके लिए वेस्टइंडीज से बेहतर और कौन सी टीम है जो यह इच्छा पूरी कर सकती है। मैच के बाद कैरेबियाई टीम जिस तरह से डांस करती है वो हर किसी को अपने आप ही लुभाती है। क्रिस गेल, डैरेन सैमी और ड्वेन ब्रॉवो जैसे कई बड़े खिलाड़ी हैं जो काफी देर तक डांस करते हुए जश्न मनाते हैं और यह टीम मैच जीतती है तो अनोखे अंदाज में होने वासे डांस को देखने का मौका मिल सकता है। 2012 में खिताब जीतने पर कैरेबियाई टीम का गंगनम स्टाइल वाला डांस आपको याद होगा ही।

चौथा, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें सुपर-10 के चरण में एक ही ग्रुप में शामिल थीं। इस चरण में दोनों के बीच मुंबई में मुकाबला हुआ जिसमें विंडीज टीम विजयी रही थी। टूर्नामेंट के इस 15वें मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम ने 11 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। और यह वही मैच था जिसमें क्रिस गेल ने 48 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेलते हुए शतक लगाया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड खिताब के साथ-साथ पिछली हार का बदला ले पाता है या फिर विंडीज टीम एक और जीत के साथ दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब होती है।

पांचवां, वैसे तो ईडन का मिजाज तेज पिच जैसा रहता है लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान जो टर्निंग पिच मिली उसे देखते हुए दिलचस्प होगा कि इस मैच में किस तरह की पिच मिलती है। साथ ही दोनों टीमों के फिरकी गेंदबाजों के बीच किसका गेंदबाज ज्यादा कामयाब होता है यह देखने वाली बात होगी। कैरेबियाई गेंदबाज सुलेमान बेन और सैमुअल बद्री दोनों 34 साल के पार के खिलाड़ी हैं और इस बार वर्ल्ड कप में गजब का खेल दिखा रहे हैं तो वहीं इंग्लैंड की ओर से मोइन अली और आदिल रशीद के पास फिरकी गेंदबाजी का भार है। इनके बीच जो संघर्ष दिखेगा वो काफी मजेदार होगा। अगर संक्षेप में कहा जाए तो यह मुकाबला मोइन अली और सैमुअल बद्री के बीच रहेगा जो भी चला उसकी टीम की जीत का चांस ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed