फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs india 2nd odi india in west indies 2019

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे आज, पहले मैच में बारिश ने डाला था खलल

Sun, 11 Aug 2019 12:38 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 11 Aug 2019 12:38 AM IST
सार

04 : रन बनाए थे बारिश से प्रभावित पहले मैच में क्रिस गेल ने 31 गेंदों पर 
27 : रन दिए थे तीन ओवरों में युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 

विज्ञापन
west indies vs india 2nd odi india in west indies 2019
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां जब दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मैदान पर उतरेगी तब सभी की नजरें प्रतिभाशाली श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर लगी होगी जिनके पास चौथे स्थान में जगह पक्की करने का मौका होगा।

विज्ञापन


अय्यर को टी-20 सीरीज में अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था लेकिन वह बारिश से प्रभावित पहले एकदिवसीय में टीम का हिस्सा थे। गुयाना में हुए इस मैच को 13 ओवर के बाद नहीं खेला जा सका और मुकाबला रद्द हो गया। अब भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि दूसरे वनडे में धूप खिली हो और बारिश से मैच प्रभावित नहीं हो।
विज्ञापन


इस बात की संभावना काफी कम है कि भारतीय टीम बल्लेबाजी क्रम के साथ कोई छेड़छाड़ करेगी, ऐसे में मुंबई के इस बल्लेबाज के पास दूसरे मैच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा। टीम में जगह पक्की करने के लिए हालांकि दो मैचों में प्रदर्शन काफी नहीं होगा लेकिन इन मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी से वह दबाव को कम जरूर कर सकेंगे। अय्यर ने हाल ही में भारत ए के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दो अर्द्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जाधव और श्रेयस के लिए सीरीज अहम

कप्तान विराट कोहली का मार्गदर्शन और उप-कप्तान रोहित शर्मा का साथ मिलने से दिल्ली कैपिटल्स के इस कप्तान की राह आसान हो सकती है। अय्यर को मध्यक्रम में मौका मिलने का मतलब होगा कि शीर्ष क्रम में शिखर धवन की मौजूदगी में लोकेश राहुल को बेंच पर बैठना होगा।

सीरीज के पहले मुकाबले का टीम संयोजन को देखे तो यह पता चलता है कि विश्व कप में शीर्षक्रम में अच्छी बल्लेबाजी के बाद राहुल को धवन या रोहित की गैरमौजूदगी में ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिलेगा।

केदार जाधव के लिए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है जो खराब प्रदर्शन करने पर टीम से बाहर हो सकते हैं। महाराष्ट्र के इस छोटे कद के बल्लेबाज पर दबाव इसलिए भी ज्यादा होगा क्योंकि शुभमन गिल जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में कई लोगों का मानना है कि जाधव के पास ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त तकनीक नहीं है और उनके पास आखिरी ओवरों में गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने की ताकत भी नहीं है।
 

खलील की जगह आ सकते हैं चहल

भारत के लिए बाएं हाथ के स्पिनर रन रोकने में कामयाब रहे हैं लेकिन अंतिम एकादश में कुलदीप यादव और रविंद्र जड़ेजा की एक साथ मौजूदगी से यह देखना दिलचस्प होगा कि इनका पूरा उपयोग कैसे होगा। भुवनेश्वर कुमार अगर विश्राम करना चाहेंगे तो नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है। पिच अगर स्पिनरों की मुफीद हुई तो युजवेंद्र चहल को तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। खलील ने पहले एकदिवसीय में तीन ओवर में 27 रन लुटाए थे। उनकी शॉर्ट पिच गेंदों पर एविन लुईस ने आसानी से बड़े शॉट लगाए। बारिश के कारण मैच रोके जाते समय लुईस 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

गेल के पास पुराने हाथ दिखाने का मौका 

कैरेबियाई टीम चाहेगी की लुईस अपनी लय को बरकरार रखे जबकि क्रिस गेल भी अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी करें। जमैका का यह विस्फोटक बल्लेबाज पहले एकदिवसीय में 31 गेंद में सिर्फ चार रन बना सका था। वेस्टइंडीज चयन समिति ने गेल को उनके घरेलू मैदान पर विदाई मैच में मौका देने से इनकार कर दिया है तो ऐसे में सीरीज के आखिरी दो मैच उनके शानदार करिअर के आखिरी मुकाबले हो सकते हैं।
 

टीमें इस प्रकार हैं

भारत :  विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज :  जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जान कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेतमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पाल, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस और केमार रोच। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed