फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies play qualifier match with 9 other team for 2019 world cup

ICC वर्ल्ड कप 2019 के लिए इन टीमों के साथ वेस्टइंडीज खेलेगा क्वालीफायर मैच

Tue, 16 Jan 2018 09:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
west indies play qualifier match with 9 other team for 2019 world cup
वेस्टइंडीज टीम

दस टीमों के बीच जिम्बाब्वे में आगामी 4-25 मार्च से शुरु होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में दो बार का वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का खेलना आकर्षण का केंद्र होगा। क्वालीफायर चार मार्च से 25 मार्च के बीच जिंबाब्वे में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप 2019 के बाकी बचे दो स्थानों के लिए यह मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईसीसी के नए नियम के मुताबिक इस बार 10 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी जिसमें मेजबान इंग्लैंड के अलावा वन-डे रैंकिंग की टॉप सात टीमों को अपने आप ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के अलावा अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिंबाब्वे 30 सितंबर 2017 की समयसीमा तक आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष आठ से बाहर रहने के कारण वर्ल्ड कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- चोट के कारण दोहरे शतक से चूका कैरेबियाई बल्लेबाज, स्टेचर में गया मैदान से बाहर

इन चार टीमों के अलावा आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग में शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले हांगकांग, नीदरलैंड, स्काटलैंड और पापुआ न्यूगिनी भी क्वालीफायर में हिस्सा लेंगी। बाकी दो टीमों की पुष्टि नामीबिया में आठ से 15 फरवरी के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन दो मैचों से होगा, जिसमें कनाडा, कीनिया, नामीबिया, नेपाल, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात भाग लेंगे।


आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भाग लेने वाली टीमों को पांच-पांच टीम के दो ग्रुप में बांटा गया है। वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड, पापुआ न्यूगिनी और आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन दो की विजेता टीम ग्रुप ए में तथा अफगानिस्तान, जिंबाब्वे, स्काटलैंड, हांगकांग और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड लीग डिवीजन दो की उपविजेता टीम ग्रुप बी में हैं।

ग्रुप राउंड में प्रत्येक टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। प्रत्येक ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में जाएंगी। ग्रुप राउंड में एक दूसरे से नहीं भिड़ने वाली टीमें सुपर सिक्स में आमने सामने होंगी। फाइनल में पहुंचने वाली टीमें वर्ल्ड कप में जगह बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed