{"_id":"59cbf5c74f1c1bcf538b4bbf","slug":"evin-lewis-retires-hurt-after-smashing-176-against-england-at-oval","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट के कारण दोहरे शतक से चूका कैरेबियाई बल्लेबाज, स्टेचर में गया मैदान से बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोट के कारण दोहरे शतक से चूका कैरेबियाई बल्लेबाज, स्टेचर में गया मैदान से बाहर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
एविन लुइस
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में धुआंधार रन बरस रहे हैं। सीरीज के तीसरे मैच में मोइन अली और क्रिस गेल के बल्ले ने आग उगली तो चौथे वनडे में गेल का उत्तराधिकारी माने जा रहे एविन लुइस ने ये जिम्मा संभाल लिया। लुइस ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 130 गेंदों में नाबाद 176 रन ठोक डाले। इस आतिशी पारी में उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के जड़े। हालांकि लुइस दुर्भाग्यशाली रहे और अपना दोहरा शतक नहीं पूरा कर सके। चोट के कारण उन्हें बीच में ही मैदान छो़ड़ना पड़ा। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें बीच मैदान से स्ट्रेचर पर लिटाकर वापस लाना पड़ा।
चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। एक समय मजह 33 के स्कोर पर कैरेबियाई टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन लुइस ने अपनी ताबड़तड़ बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज को खराब हालात उबारकर मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। लुइस ने धीमी शुरुआत करते हुए 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी दिखाई और 94 गेंद में शतक बना डाला। इसके बाद तो वो बेकाबू हो गए और अगली 36 गेंदों में 76 रन ठोक डाले।
एविन लुइस आसानी से दोहरा शतक लगा सकते थे लेकिन 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेक बॉल की एक यॉर्क गेंद पर उनके दाएं पैर में लग गई। जेक बॉल की गेंद पर लुइस ने शॉट खेला और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैर में लग गई, जिसके बाद वो दर्द से करहाने लगे। लुइस को इतनी तेज दर्द हो रहा था कि उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा और इसी के साथ उनकी शानदार पारी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 5 विकेट पक 356 रन का स्कोर खड़ा किया।

Evin Lewis retires hurt after smashing 176* - the fourth-highest score by a @westindies player in ODI cricket. #ENGvWI pic.twitter.com/7CNdJSH6Ad
— ICC (@ICC) September 27, 2017
उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 5 विकेट पक 356 रन का स्कोर खड़ा किया।