फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies defeated Afghanistan cricket team in 2nd odi Nicholas pooran shines

दूसरी जीत के साथ विंडीज ने किया सीरीज पर कब्जा, अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में दी शिकस्त

Sun, 10 Nov 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
West Indies defeated Afghanistan cricket team in 2nd odi Nicholas pooran shines
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ट्विटर

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में भी हरा दिया है। निकोलस पूरन की 50 गेंदों में 67 रनों की आक्रामक पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार को अफगानिस्तान को 47 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन (67), लेविस (54) और हेटमेयर (34) की मदद से 247 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 46वें ओवर में 200 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक रन पर ही उसका पहला विकेट गिर गया। उसके बाद रहमत शाह (33) और हजरत उल्लाह जजई (23) ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। रहमत शाह रन आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 109 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। उसके बाद नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी (32) ने पारी को संभाला। जादरान ने 66 गेंदों में 56 रन बनाए लेकिन 177 रन की टीम योग पर उनके आउट होने के बाद अफगानिस्तान मुकाबले से बाहर हो गई और कुल 200 रन पर ऑल आउट हो गई। साथ ही वह अपने घरेलू मैदान पर 0-2 से सीरीज गंवा बैठी।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल, रोस्टन चेज और हेडन वॉल्श ने तीन-तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed