फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies coach Phil Simmons quietly slides in his application for India’s next coach

टीम इंडिया के कोच पद की रेस में चुपके से कूदा कैरेबियाई क्रिकेटर

Mon, 03 Jul 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
West Indies coach Phil Simmons quietly slides in his application for India’s next coach
फिल सिमंस, रिची रिचर्ड्सन और कर्टली एम्ब्रोस
टीम इंडिया के कोच पद की रेस जारी है। 9 जुलाई कोच पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद बीसीसीआई ने आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया था। इसके बाद से कई नए उम्मीदवार कोच पद की रेस में कूद गए जिनमें रवि शास्त्री और व्यंक्टेश प्रसाद के जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन ऐसे में कोच पद की दौड़ में बेहद खामोशी से एक नाम शामिल हो गया है। 
विज्ञापन


दौड़ में शामिल होने वाला नया नाम वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर और कोच फिल सिमंस का है। उन्होंने बीसीसीआई को कोच के लिए अपना आवेदन भेजा है।

बोर्ड के पास कोच पद के लिए कई बड़े आवेदन आ चुके हैं। जिसमें वीरेंद्र सहवाग, रिचर्ड पायबस, टॉम मूडी, डोडा गणेश, लालचंद राजपूत, रवि शास्त्री, व्यंक्टेश प्रसाद जैसे नाम शामिल हो गए हैं। ऐसे में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं। वो किस आधार पर नए कोच का चयन करते हैं। 
विज्ञापन


54 वर्षीय फिल सिमंस ने टीम इंडिया का कोच बनने की बड़ी इच्छा है उनका बीसीसीआई को अपना आवेदन भेजना इस बात का उदाहरण है। कोच के रूप में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उनके कोच रहते वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्वकप अपने नाम किया था। वह आयरलैंड की टीम के भी कोच रहे हैं हालांकि उस दौरान आयरलैंड के नाम कोई बड़ी उपलब्धि दर्ज नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसी 10 जुलाई से कोच पद के लिए इंटरव्यू लेना शुरू करेगी। कई बड़े दिग्गजों के दौड़ में शामिल होने से सचिन, सौरव और लक्ष्मण के सामने सही कोच का चुनाव करने की चुनौती बढ़ गई है कि वो किस तरह सही कोच का चयन करेंगे जो कुंबले की भरपाई कर सके।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed