फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Watch Video: Cameron Green's bouncer hits Jimmy Peirson's Helmet During Marsh Cup One-Day Game in Australia

VIDEO: ग्रीन की बाउंसर से चोटिल हुआ बल्लेबाज, गेंद इतनी खतरनाक की दो मीटर दूर जाकर गिरा हेलमेट 

Mon, 15 Nov 2021 08:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 08:07 PM IST
सार

मैच के दौरान क्वीसलैंड की पारी के 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी बाउंसर गेंद सीधे जाकर पीयरसन के हेलमेट पर लगी। इस दौरान उनका हेलमेट दो मीटर दूर जाकर गिरा।

विज्ञापन
Watch Video: Cameron Green's bouncer hits Jimmy Peirson's Helmet During Marsh Cup One-Day Game in Australia
मार्श वनडे कप: पीयरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मार्श कप वनडे टूर्नामेंट में क्वींसलैंड बुल्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को मैच खेला गया। इसमें बल्लेबाज जिम्मी पीयरसन को चोट का सामना करना पड़ा। दरअसल ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए इस घरेलू मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की बाउंसर सीधे जाकर पीयरसन को लगी। हालांकि, वे ठीक हैं और उन्होंने बाद में भी बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन


दरअसल मैच के दौरान क्वीसलैंड की पारी के 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी बाउंसर गेंद सीधे जाकर पीयरसन के हेलमेट पर लगी। इस दौरान उनका हेलमेट दो मीटर दूर जाकर गिरा। इसके बाद पीयरसन के कन्कशन जांच के लिए फीजियो और डॉक्टर मैदान पर पहुंचे। हालांकि, पीयरसन ठीक थे और कन्कशन नहीं लिया गया।
विज्ञापन


गेंद के बाद ग्रीन दौड़ते हुए पीयरसन के पास पहुंचे और माफी भी मांगी। इसके अलावा दूसरे छोर पर खड़े जो बर्न्स भी पीयरसन के पास पहुंचे और उनसे हालचाल लिया। उस वक्त पीयरसन 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। चोट के बावजूद पीयरसन ने फिफ्टी लगाई। हालांकि, उनकी टीम क्वीसलैंड का हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट गंवाकर 361 रन बनाए। कैमरून बैंकरॉफ्ट ने 104 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। इसके अलाव ओपनर जोशुआ फिलिप ने 49 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। बैंकरॉफ्ट जो कि ऑस्ट्रेलिया के एशेज स्क्वॉड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। इसके अलावा ग्रीन और एस्टन टर्नर ने भी 70 और 71 नाबाद रन की पारी खेली।


जवाब में 362 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वींसलैंड की टीम 291 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 70 रन से जीत लिया। मार्नर लबुशेन समेत क्वींसलैंड के टॉप चार बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। वहीं, बर्न्स ने 74 गेंदों पर 73 रन और पीयरसन ने 50 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 124 रन जोड़, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।










 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed