{"_id":"64a2f112af8ea1a674032adb","slug":"was-jonny-bairstow-run-out-spirit-of-cricket-uk-prime-minister-rishi-sunak-reaction-on-2nd-eng-vs-aus-ashes-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bairstow Controversy: बेयरस्टो का विकेट खेल भावना का उल्लंघन? जानें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bairstow Controversy: बेयरस्टो का विकेट खेल भावना का उल्लंघन? जानें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की राय
Mon, 03 Jul 2023 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:32 PM IST
सार
ऋषि सुनक ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के सदस्यों द्वारा आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से लॉन्ग रूम में हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा की।
विज्ञापन
ऋषि सुनक ने बेयरस्टो मामले पर अपनी राय दी है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को लॉर्ड्स एशेज मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों पर निशाना साधा। दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज के दूसरे टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो का आउट होना विवादास्पद रहा था। इसको लेकर दुनियाभर में क्रिकेट फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर्स दो गुट में बंट गए थे।
विज्ञापन
बेयरस्टो विवाद पर सुनक की प्रतिक्रिया
अब इस मामले पर ऋषि सुनक का बयान सामने आया है। सुनक के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि बेयरस्टो का विवादास्पद तरीके से आउट होना खेल भावना के अनुरूप नहीं था। प्रवक्ता ने कहा- प्रधानमंत्री इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स से सहमत हैं, जिन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह इस तरीके से कोई मैच नहीं जीतना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को मैच देखने पहुंचे थे ऋषि सुनक
ऋषि सुनक
- फोटो : SOCIAL MEDIA
सुनक शनिवार को प्रिंस विलियम के साथ लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच देखने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के सदस्यों द्वारा आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से लॉन्ग रूम में हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा की।
उनके प्रवक्ता ने कहा- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को लगता है कि MCC द्वारा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के साथ खराब व्यवहार के आरोपियों को निलंबित करने का त्वरित फैसला लेना सही है। सुनक का यह भी मानना है कि जब ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन शनिवार को बल्लेबाजी के लिए आए तो एमसीसी सदस्यों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन देना 'खेल भावना' के अनुरूप था।

सुनक का राजनयिक दबाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं
ऋषि सुनक
- फोटो : SOCIAL MEDIA
हालांकि, सुनक का 1932-33 एशेज की तरह राजनयिक तनाव को बढ़ाने के 'बॉडीलाइन टैक्टिक्स' को अपनाने का कोई विचार नहीं है। सुनक का ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के सामने आधिकारिक विरोध दर्ज कराने का कोई इरादा नहीं है। उनके प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच खेल को लेकर अच्छी प्रतिद्वंद्विता है।
प्रवक्ता ने कहा- सुनक क्रिकेट को मुख्य राजनयिक मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। स्टोक्स की 155 रन की पारी को लेकर पीएम का कहना था कि इस मैच ने बेन स्टोक्स की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक को देखने का मौका दिया। उन्हें विश्वास है कि इंग्लैंड हेडिंग्ले में अगले मैच में वापसी करेगा।

Excellent work by Alex Carey to run out Jonny Bairstow.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 2, 2023
Terrific presence of mind there! pic.twitter.com/0hrfGstX65
बेयरस्टो के आउट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान एक वक्त बेयरस्टो 10 रन बनाकर और स्टोक्स क्रीज पर थे। तभी कैमरन ग्रीन की बाउंसर पर बेयरस्टो ने डक किया और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। फिर बेयरस्टो स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज के बाहर निकल आए। इस पर कैरी ने थ्रो कर गेंद स्टंप्स पर मार दी। बॉल डेड नहीं होने की वजह से बेयरस्टो को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे, तो MCC के मेंबर्स ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इस मामले पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

दूसरे टेस्ट में क्या हुआ था?
एशेज का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से अपने नाम किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गई थी। बेन डकेट ने 83 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए थे।