फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Warren Barnes bowls with helmet in t20 match

VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने हेलमेट पहनकर की गेंदबाजी

Tue, 26 Dec 2017 11:47 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Warren Barnes bowls with helmet in t20 match
Warren Barnes - फोटो : File
क्रिकेट मैदान पर अब तक आपने बैट्समैन और विकेटकीपर को ही हेलमेट पहनकर खेलते हुए देखा होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में  पहली बार एक गेंदबाज ने हेलमेट पहनकर बॉलिंग की। यह वाकया है न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले सुपर स्मैश टी20 लीग का। इस लीग में ओटागो क्रिकेट टीम के मीडियम फास्ट गेंदबाज वॉरेन बार्न्स ने नॉर्थर्न डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ खेलते हुए हेडगियर (हेलमेट) पहनकर बॉलिंग की। 
विज्ञापन


25 साल के वॉरेन बार्न्स का बॉलिंग एक्शन बड़ा ही अजीब सा है और बॉलिंग करने के बाद उनका फॉलोथ्रू नीचे की ओर गिरता है। ऐसे में अगर किसी बैट्समैन ने उनकी ओर तेज शॉट मार दिया तो वो उस गेंद पर जल्दी से रियेक्ट नहीं कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ, आजकल टी20 में बल्लेबाज तेज शॉट मारने की फिराक में रहता है, इसलिए अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बार्न्स हेडगियर पहनकर बॉलिंग करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


बात दें कि हाल ही में खत्म हुई नेटवेस्ट टी20 लीग में नाटिंघमशायर के तेज गेंदबाज ल्युक फ्लेचर को बॉलिंग करते हुए बॉल सिर पर लग चुकी है। सैम हेन नाम के एक बल्लेबाज ने फ्लेचर की बॉल पर इतनी तेज शॉट मारा कि बॉल उनके सिर पर जा लगी। घटना के बाद फ्लेचर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः 'मौत' के मुंह में जाने से बचा बल्लेबाज, हेलमेट ने बचा ली जान

जानकारी के मुताबिक यह हेडगियर हेलमेट और फेस मास्क को मिलाकर बनाया गया है। यह हेडगियर बॉलर की आंखों के सामने खुला हुआ है। इसमें लगा हेलमेट सिर और मास्क चेहरे की सुरक्षा करेगा। वॉरेन बार्न्स ने इस हेलमेट को पहनकर नॉर्थर्न डिस्ट्रिक के खिलाफ तीन विकेट भी झटके। बार्न्स के बाद अब माना जा रहा है कि इस तरह के हेलमेट का इस्तेमाल इंटरनेशल क्रिकेट में भी बॉलर इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

ये देखिए वीडियो- 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed