फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   warner says sorry after fined

जुर्माना लगने के बाद वार्नर ने जताया अफसोस

Thu, 23 May 2013 09:01 PM IST
सिडनी
सिडनी Updated Thu, 23 May 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
warner says sorry after fined

आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने अपने ही देश के दो खेल पत्रकारों पर ट्विटर के जरिए अशोभनीय टिप्पणी करने पर अफसोस जताया है।

विज्ञापन


साथ ही वार्नर ने कहा कि आईपीएल-6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग कि रिपोर्ट में अपनी फोटो का इस्तेमाल होने पर उन्हें अपना बचाव करना था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने वार्नर को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उनके ऊपर 5,600 डॉलर का जुर्माना लगाया।


दिल्ली डेयरडेविल्स के धाकड़ बल्लेबाज वार्नर ने कहा, ‘वास्तव में यह निराशाजनक है कि इन लड़कों ने मैच फिक्सिंग की। मैं यह भी नहीं कह सकता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और वे लगातार ये क्यों कर रहे हैं। लेकिन इस मसले से जुड़ी रिपोर्ट पर मेरी फोटो का इस्तेमाल किया गया। किसी भी क्रिकेटर के लिए इससे बुरी बात और क्या हो सकती है। मुझे अपनी टिप्पणी पर काफी पछतावा है और अगली बार मैं अपने शब्दों का इस्तेमाल अधिक पेशेवर तरीके से करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed