{"_id":"62cd6036428bb25cff51fcc5","slug":"waqar-younis-on-t20-world-cup-prediction-of-the-former-legendary-captain-of-pakistan-told-whether-pakistan-will-win-the-t20-world-cup-title-or-not","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Waqar Younis on T20 World Cup: पाक के दिग्गज कप्तान की भविष्यवाणी, बताया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी या नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Waqar Younis on T20 World Cup: पाक के दिग्गज कप्तान की भविष्यवाणी, बताया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी या नहीं
Tue, 12 Jul 2022 05:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:21 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच वकार यूनुस ने भी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि पाकिस्तान की टीम खिताब जीतेगी या नहीं। उन्होंने पाकिस्तान को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना है।
विज्ञापन
वकार यूनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इसके लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान की टीम भी काफी तैयारी कर रही है। बाबर आजम की कप्तानी में 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब इस साल भी टीम उसी तैयारी के साथ टूर्नामेंट में उतरना चाहेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच वकार यूनुस ने भी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि पाकिस्तान की टीम खिताब जीतेगी या नहीं। उन्होंने पाकिस्तान को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना है। वकार ने कहा है कि इस साल भी पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के अच्छे चांसेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वकार यूनुस ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में पिच बल्लेबाज के लिए मददगार रहती है। इस समय पाकिस्तान के पास बेहतरीन बल्लेबाजी लाइन अप। वे सभी ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस बार भी बाबर आजम पाकिस्तान टीम के लिए अहम होंगे। दरअसल, पिछले साल बाबर और मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म में थे और अपने दम पर पाकिस्तान को मैच जिताया था।
वकार ने कहा कि रिजवान भी टीम के लिए टूर्नामेंट में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा- शाहीन अफरीदी टीम के लिए अहम होंगे। साथी गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुझे लगता है कि हारिस रऊफ भी महत्वपूर्ण होंगे। हसन अली भी फिलहाल अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। स्पिनर्स में शादाब और नवाज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज ने बाबर को लेकर ये भी कहा कि अभी उन्होंने शुरूआत ही की है और वह महान बनने की ओर अग्रसर हैं। वकार ने कहा कि जब बाबर रिटायरमेंट लेकर क्रिकेट से अलग होंगे तब क्रिकेट पंडित उनकी तुलना दूसरों से कर सकते हैं।