{"_id":"5a707f8b4f1c1b88268b7741","slug":"wanderers-pitch-rated-poor-by-match-referee-andy-pycroft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैच रैफरी ने वांडर्रस की पिच को बताया 'खराब', लग सकता है एक साल का बैन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच रैफरी ने वांडर्रस की पिच को बताया 'खराब', लग सकता है एक साल का बैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
जोहानसबर्ग टेस्ट
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वांडरर्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पिच को आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने 'खराब' करार दिया है। बता दें कि मैच का तीसरा दिन खराब पिच की वजह से समय से पहले ही रोक दिया गया था।
दरअसल तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की एक गेंद डीन एल्गर की हेलमेट में जा लगती है, जिसके बाद अंपायरों ने खेल को रोक दिया था। तब से ही इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि हो सकता है मैच को खराब पिच की वजह से आगे नहीं खेला जाएगा, लेकिन चौथे दिन मैच हुआ और टीम इंडिया इसे 63 रन से जीतने में कामयाब रहती है।
विज्ञापन
दरअसल तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की एक गेंद डीन एल्गर की हेलमेट में जा लगती है, जिसके बाद अंपायरों ने खेल को रोक दिया था। तब से ही इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि हो सकता है मैच को खराब पिच की वजह से आगे नहीं खेला जाएगा, लेकिन चौथे दिन मैच हुआ और टीम इंडिया इसे 63 रन से जीतने में कामयाब रहती है।
विज्ञापन
कई खिलाड़ी हुए थे घायल
डीन एल्गर
- फोटो : File
वांडरर्स की पिच पर कई बार खिलाड़ी असमान्य उछाल के कारण घायल हुए थे। इस दौरान कई बार अंपायर्स आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। अंपायरों ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को न खेलने की सलाह दी थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज अपना खेल जारी रखते हैं।
'रेड जोन' में रहेगी वांडर्रस की पिच
जोहानसबर्ग टेस्ट
- फोटो : File
मैच रैफरी द्वारा पिच को खराब करार दिए जाने के बाद अब वांडर्रस मैदान को तीन 'डिमोरिट प्वाइंट' मिले हैं, यह प्वाइंट वांडर्रस पर 5 साल तक जारी रहेगा। हालांकि इस मैदान पर इंटरनेशल मैचों का आयोजन होता रहेगा, लेकिन इस मैदान को 'रेड जोन' में रखा जाएगा।
लग सकता है एक साल का बैन
जोहानसबर्ग टेस्ट
- फोटो : File
अगर अगले 5 साल में इस पिच ने दो और डिमेरिट प्वाइंट पा लिए तो आईसीसी इस पर एक साल का बैन लगा सकती है। पाइक्रॉफ्ट के रिपोर्ट की एक कॉपी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को भी भेजी गई है। इसमें उन्होंने कहा, ‘अंतिम टेस्ट मैच के लिए जो पिच तैयार की गई वह खराब थी। इसमें अनिश्चित उछाल और बहुत अधिक सीम मूवमेंट था।’