{"_id":"5776033a4f1c1bd32f79aa7f","slug":"vvs-laxman-had-sold-his-tenvic-shares-bcci","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब वीवीएस लक्ष्मण भी घिरे विवादों में, बचाव में उतरी BCCI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब वीवीएस लक्ष्मण भी घिरे विवादों में, बचाव में उतरी BCCI
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
vvs laxman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच चयन के बाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बाद अब वीवीएस लक्ष्मण भी विवादों में घिरते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए कोच चयन के बाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बाद अब वीवीएस लक्ष्मण भी विवादों में घिरते दिख रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साफ कर दिया है कि लक्ष्मण पर किसी भी तरह से हितों का टकराव का मामला नहीं बनता है।
विज्ञापन
पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण बोर्ड की ओर से चुनी गई 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल थे और उन्होंने टीम इंडिया के नए कोच के चयन के लिए समिति के साथ इंटरव्यू लिया था। समिति के सुझाव के बाद ही बीसीसीआई ने अनिल कुंबले को टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त किया। हालांकि बाद में यह खबर आई कि एक कंपनी में लक्ष्मण ने शेयर खरीद रखे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, टीम इंडिया के मुख्य कोच को चुनने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण ने बीसीसीआई को स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया के दौरान उनका हितों का किसी तरह से टकराव का मसला नहीं था।
बीसीसीआई को दिए अपने स्पष्टीकरण में लक्ष्मण ने कहा है कि राष्ट्रीय कोच की चयन प्रक्रिया के तहत उनका हितों का टकराव नहीं था और उस दौरान उनका टेनविक स्पोर्ट्स कंपनी के साथ किसी तरह का संबंध नहीं था।
अखबार ने एक कंपनी में लक्ष्मण के पास हजारों शेयर रखने के लगाए थे आरोप
टीम इंडिया
- फोटो : Facebook
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए के अनुसार बोर्ड की ओर से यह तब सफाई आई जब यह खबर चली कि लक्ष्मण टेनविक स्पोर्टस एजूकेशन प्राइवेट लिमिटेड के दूसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि लक्ष्मण के कंपनी में 33,332 शेयर हैं, जिसके एवज में उन्हें इंसेटिव्स, बोनस और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
खबर आने के बाद बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने भी बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि मुख्य कोच की चयन समिति के सदस्य और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण ने इस प्रक्रिया से पहले मार्च 2016 में उन्होंने टेनविक स्पोर्ट्स में अपनी पांच फीसदी की हिस्सेदारी को बेच दिया था। लिहाजा उनकी टेनविक स्पोर्ट्स में आधिकारिक या गैर आधिकारिक रूप से कोई हिस्सेदारी नहीं है। ऐसे में साफ है कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुख्य कोच चुनने के समय लक्ष्मण का किसी तरह से हितों का टकराव नहीं था। ऐसे में इस बाबत किसी तरह का बयान या विचार गलत है।
यह भी खबर आ रही थी कि भारतीय टीम के कोच के विवादित चयन में लक्ष्मण का भी अपना हित भी था। इस क्रिकेट समिति में सौरव गांगुली भी शामिल थे। कोच के लिए रवि शास्त्री प्रवल दावेदार के रूप में दिख रहे थे लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। इस पर शास्त्री ने गांगुली पर खुल कर आरोप लगाए। गांगुली ने भी उन पर पलटवार किया। शास्त्री के इस आरोप पर कि वह उनके इंटरव्यू के दौरान मौजूद नहीं थे, गांगुली ने साफ कर दिया था कि उन्होंने पहले ही समिति को बता रखा था कि वो उनके इंटरव्यू में नहीं होंगे क्योंकि कुछ काम पहले से तय हैं।
कहा यह भी जा रहा है कि नए कोच कुंबले का भी टेनविक कंपनी जो स्पोर्टस और कंसंलटिंग का काम देखती है, के साथ कुछ संबंध हैं ने इस पर हितों का टकराव का मामला दिखा। लेकिन कुंबले ने टेनविक के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है।