{"_id":"5d69ef8a8ebc3e939d468ee7","slug":"vivian-richards-returned-to-commentary-after-falling-ill-during-ind-vs-wi-pre-match-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से वापस लौटे रिचर्ड्स, कहा- जो काम गेंदबाज नहीं कर पाए वो प्रकृति ने कर दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अस्पताल से वापस लौटे रिचर्ड्स, कहा- जो काम गेंदबाज नहीं कर पाए वो प्रकृति ने कर दिया
Sat, 31 Aug 2019 09:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट मैच के प्री-शो के दौरान सर विवियन रिचर्ड्स की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया और फिर अस्पताल में इलाज हुआ। हालांकि इलाज के बाद रिचर्ड्स दोबारा कमेंटरी में लौट आए और लंच के बाद कमेंटरी करते दिखे।
विज्ञापन
67 साल के महान बल्लेबाज को उस वक्त परेशानी हुई जब वो मैच से पहले होने वाले ब्रॉडकास्टर सोनी के साथ प्री-शो में चर्चा कर रहे थे। बाद में बताया कि तेज धूप के चलते उनके शरीर में पानी की कमी हो गई और वे गिर गए।
विज्ञापन
बाद में इलाज के बाद वापस आकर रिचर्ड्स ने अपने फैंस को बताते हुए कहा कि वे ठीक हैं और फिर से कमेंटरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी गेंदबाज उनके साथ ऐसा नहीं कर पाया लेकिन प्रकृति (गर्मी) ने कर दिया, हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन