फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virendra Sehwag slam Glenn Maxwell and Liam Livingstone for their poor performance in IPL 2025

IPL 2025: 'यहां छुट्टियां मनाने आते हैं', इन दो विदेशी खिलाड़ियों पर फूटा सहवाग का गुस्सा; क्यों हैं नाराज?

Sun, 20 Apr 2025 06:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

मैक्सवेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ दम दिखाया और सात मैचों में 87 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है, लेकिन उनका औसत 17.40 का है।

विज्ञापन
Virendra Sehwag slam Glenn Maxwell and Liam Livingstone for their poor performance in IPL 2025
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियों पर फूटा है। सहवाग का कहना है कि इन दो खिलाड़ियों में जीत की भूख कम हो गई है और वे अपनी आईपीएल टीम के लिए योगदान देना भी नहीं चाहते हैं। सहवाग ने इन दोनों खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा कि ये बस यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। 
विज्ञापन

'मैक्सवेल-लिविंगस्टोन की भूख खत्म हो गई है'
सहवाग ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैक्सवेल और लिविंगस्टोन की भूख खत्म हो गई है। ये यहां बस छुट्टियां मनाने आते हैं। ये यहां आते हैं, मजा करते हैं और चले जाते हैं। इन लोगों में अपनी टीम के लिए लड़ने का जज्बा भी नजर नहीं आता है।' मैक्सवेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने छह मैचों में 8.20 के औसत और करीब 100 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए हैं। गेंदबाजी भी उन्होंने चार विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनोमी 8.46 की रही है। 

ये भी पढ़ें: HCA-Azharuddin: स्टैंड से अजहरुद्दीन का नाम हटाने का आया फरमान, आदेश के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी में अजहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विफल रहे हैं लिविंगस्टोन 
दूसरी तरफ, लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ दम दिखाया और सात मैचों में 87 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है, लेकिन उनका औसत 17.40 का है। आरसीबी ने लिविंगस्टोन के लिए मेगा नीलामी में 8.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। गेंदबाजी में भी लिविंगस्टोन कुछ खास नहीं कर सके और उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लगातार तीसरे मैच में फेल रहे श्रेयस, मुल्लांपुर में महज एक बार छुआ दहाई का आंकड़ा, क्रुणाल फिर चमके
विज्ञापन

सहवाग ने कहा, मैंने कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ समय बिताया है, लेकिन सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के साथ ही ऐसा लगा कि वे वाकई टीम के लिए कुछ करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed