आईसीसी रैंकिंग: विराट शीर्ष पर कायम, रोहित पांचवें नंबर पर पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ताजा रैंकिंग में चार स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। एमएस धोनी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल दसवें स्थान पर हैं। कंगारू ओपनर डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर तथा एबी डिवीलियर्स तीसरे और जो रूट चौथे स्थान पर कायम हैं। इसके बाद छठे नंबर पर बाबर आजम, सातवें नंबर पर केन विलियमसन, आठवें नंबर पर क्विंटन डि कॉक तथा नौवें नंबर पर फाफ डू प्लेसी हैं।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन 14 वें, रहाणे 24 वें, केदार जाधव 36 वें तथा हार्दिक पांड्या 71 वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल को गेंदबाजी की रैंकिंग में फायदा हुआ है। पटेल तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अभी पांचवें स्थान पर हैं।
कंगारू टीम के जोश हेजलवुड चोट के कारण टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेले और उन्हें पहले स्थान से हटना पड़ा है। इमरान ताहिर फिर से पहले स्थान पर आ गए हैं। तीसरे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं। मिशेल स्टार्च चौथे नंबर पर हैं। सुनील नरेन और इंग्लैंड के लियम प्लंकेट संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर हैं। टीम इंडिया के भुवनेश्वर कुमार 14 वें, उमेश यादव 37 वें, पांड्या 55 वें, युजवेंद्र चहल 75 वें और कुलदीप यादव 80 वें स्थान पर कायम हैं। हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। भारत से कोई भी हरफनमौला खिलाड़ी शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं।