फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat remains top in icc ranking while rohit gets fifth spot 

आईसीसी रैंकिंग: विराट शीर्ष पर कायम, रोहित पांचवें नंबर पर पहुंचे 

Tue, 03 Oct 2017 09:36 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 03 Oct 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
virat remains top in icc ranking while rohit gets fifth spot 
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
आईसीसी ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर कायम हैं। कंगारुओं के खिलाफ हालांकि सीरीज में विराट कोहली सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए लेकिन उनकी पोजीशन में कमी नहीं हुई है। कोलकाता में विराट कोहली 92 रन पर आउट होकर अपने 31 वें शतक से वंचित रह गए थे। 
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ताजा रैंक‌िंग में चार स्‍थान की छलांग के साथ पांचवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। एमएस धोनी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल दसवें स्‍थान पर हैं। कंगारू ओपनर डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर तथा ‌एबी डिवीलियर्स तीसरे और जो रूट चौथे स्‍थान पर कायम हैं। इसके बाद छठे नंबर पर बाबर आजम, सातवें नंबर पर केन विलियमसन, आठवें नंबर पर क्विंटन डि कॉक तथा नौवें नंबर पर फाफ डू प्लेसी हैं।  

विज्ञापन


टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन 14 वें, रहाणे 24 वें, केदार जाधव 36 वें तथा हार्दिक पांड्या 71 वें स्‍थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल को गेंदबाजी की रैंकिंग में फायदा हुआ है। पटेल तीन स्‍थानों की छलांग लगाते हुए सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह को एक स्‍थान का नुकसान हुआ है। वह अभी पांचवें स्‍थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगारू टीम के जोश हेजलवुड चोट के कारण टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेले और उन्हें पहले स्‍थान से हटना पड़ा है। इमरान ताहिर फिर से पहले स्‍थान पर आ गए हैं। तीसरे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं। मिशेल स्टार्च चौथे नंबर पर हैं। सुनील नरेन और इंग्लैंड के लियम प्लंकेट संयुक्त रूप से दसवें स्‍थान पर हैं। टीम इंडिया के भुवनेश्वर कुमार 14 वें, उमेश यादव 37 वें, पांड्या 55 वें, युजवेंद्र चहल 75 वें और कुलदीप यादव 80 वें स्‍थान पर कायम हैं। हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। भारत से कोई भी हरफनमौला खिलाड़ी शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स एक स्‍थान के फायदे से शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed