IND Inning
132/1 (10.2 ov)
Ishan Kishan 37(18)*
Sanju Samson 73 (33)
WI elected to bowl
{"_id":"5b71486242c79233117f77e6","slug":"virat-kohli-will-play-the-third-test-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पत्रकार ने पूछा- 'क्या अगला टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली?', मिला यह जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब पत्रकार ने पूछा- 'क्या अगला टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली?', मिला यह जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के हाथों एक पारी और 159 रन के विशाल अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 18 अगस्त से नाटिंघम में खेला जाएगा। याद हो कि एजबेस्टन में खेला गया पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 31 रन के अंतर से जीता था।
विज्ञापन
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने वाली टीम इंडिया के लिए अगले टेस्ट में खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। दरअसल कप्तान विराट कोहली की इंजरी से यह संदेह बना हुआ है कि क्या वह अगले टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उन्हें कमर में खिंचाव की समस्या आई थी, इस वजह से वह पूर 37 मिनट मैदान से बाहर रहे थे। इतना ही नहीं नियम के अनुसान उन्हें मजबूरन 37 मिनट बाद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट मैच के प्रेजेंटेशन में भी कोहली लगंड़ाते हुए नजर आए थे। ऐसे में 18 अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में विराट कोहली के खेलने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि विराट कोहली से जब अगले टेस्ट में खेलने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी पांच दिन का वक्त है और इतने समय में मैं निश्चित ही मैदान पर वापसी कर लूंगा।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले द. दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी विराट कोहली को ऐसी ही समस्या हुई थी। इस वजह से कोहली प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा व फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे। मौजूदा टेस्ट सीरीज में कोहली ने दो मैचों में खेली गई चार पारियों में 240 रन जड़े हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।