{"_id":"65b786206da92d83de0a9796","slug":"virat-kohli-spat-on-me-in-mohali-former-south-african-captain-dean-elgar-controversial-statement-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: 'मोहाली में विराट कोहली ने मुझ पर थूका था', दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान का विवादित बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: 'मोहाली में विराट कोहली ने मुझ पर थूका था', दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान का विवादित बयान
Mon, 29 Jan 2024 04:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:34 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका की टीम 2015 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। मोहाली में पहला टेस्ट खेला गया था। भारत ने उस मैच में 108 रन से जीत हासिल की थी। उसने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विराट कोहली और डीन एल्गर
- फोटो : Proteas Men/X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। अभी उनके संन्यास को एक महीने भी नहीं हुए हैं और उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है। एल्गर ने एक 2015 में भारत दौरे से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने दावा किया है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान उनके ऊपर थूका था। एल्गर के इस बयान से नया विवाद पैदा हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम 2015 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। मोहाली में पहला टेस्ट खेला गया था। भारत ने उस मैच में 108 रन से जीत हासिल की थी। उसने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। एल्गर ने दावा किया है कि कोहली ने पहले टेस्ट के दौरान उनके ऊपर थूक फेंका था। यह बतौर कप्तान कोहली की घरेलू मैदान पर पहली टेस्ट सीरीज थी। एल्गर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कोहली को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो उन्हें बैट से मारेंगे।
एल्गर ने क्या-क्या कहा?
एल्गर ने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ''उस सीरीज के दौरान पिच को लेकर मजाक बनाया जा रहा था। मैंने बल्लेबाजी के दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ लय बनाए रखना चाहता था। रवींद्र जडेजा और कोहली ने मेरे ऊपर थूका था। मैंने उनसे यह कहा था कि आपने फिर से ऐसा किया तो मैं बल्ले से मारूंगा।''
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली को इस शब्द का मतलब पता था तो एल्गर ने जवाब दिया, "हां, उन्हें समझ आया क्योंकि डिविलियर्स आरसीबी में उनके साथी थे। मैंने कहा कि अगर आप ऐसा करते हैं, तो मैं इस मैदान पर..., मैं तुम्हें बिल्कुल मार गिराऊंगा। वैसे भी हम भारत में हैं इसलिए हमें थोड़ा सतर्क रहना होगा।"
एल्गर का दावा- कोहली ने मांगी थी माफी
एल्गर ने हालांकि खुलासा किया कि जब भारत ने 2017-18 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तो कोहली ने ड्रिंक्स के दौरान अपने व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगी थी। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ने कहा, ''दो तीन साल बाद कोहली ने मुझे एक तरफ खींच लिया और कहा सुनो, क्या हम सीरीज के बाद जाकर ड्रिंक कर सकते हैं? मैं अपने किए के लिए माफी मांगना चाहता हूं। इसलिए हमने सुबह तीन बजे तक ड्रिंक की। यह वह समय था जब वह ड्रिंक करते थे।''